Xiaomi Mi Max 2 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

चीनी कंपनी शाओमी ने जुलाई में बड़े स्क्रीन वाला मी मैक्स 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। 6.44 इंच बड़े स्क्रीन वाले Xiaomi mi max 2 फैबलेट की कीमत लॉन्च के समय 16,999 रुपये थी लेकिन अब, इस फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है। शाओमी मी मैक्स 2 को ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट पर कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi Mi Max 2 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये कटौती हुई है
  • शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.0 आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
  • फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी ने जुलाई में बड़ी बैटरी वाला मी मैक्स 2 स्मार्टफोन भारत  में लॉन्च किया था। 6.44 इंच बड़े स्क्रीन वाले Xiaomi Mi Max 2 फैबलेट की कीमत लॉन्च के समय 16,999 रुपये थी लेकिन अब कंपनी ने फोन की कीमत कम कर दी है। इस फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है। शाओमी मी मैक्स 2 की कीमत में चीनी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कटौती कर दी है।

फ्लिपकार्ट पर शाओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। यानी फोन 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। वहीं फ्लिपकार्ट 149 रुपये में बायबैक गारंटी भी दे रही है जिसके तहत फोन को एक्सचेंज करने पर सबसे बेहतर वेल्यू मिलेगी। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ फोन खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले मी मैक्स 2 वेरिएंट  भी 1,000 रुपये की छूट के साथ 13,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में उपलब्ध है।

शाओमी मी मैक्स 2 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम (माइक्रो+नैनो) वाला शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.0 आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। इस फोन 6.44 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी का बड़ा डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 342 पीपीआई है। कंपनी का कहना है कि दिन की रोशनी में भी फोन को इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। इस स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है।

शाओमी मी मैक्स2 के कैमरे की बात करें तो इसमें सोनी आईएमएक्स386 सेंसर (1.25 माइक्रोन पिक्सल के साथ) के साथ एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.2 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं आगे की तरफ़, मी मैक्स 2 में एक अपर्चर एफ/2.0 और रियल-टाइम ब्यूटिफकेशन के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बात करें स्टोरेज की तो, शाओमी ने भारत में सिर्फ 64 इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी मी मैक्स 2 में 4जी वीओएलटीई के अलावा, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएबी टाइप-सी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो मी मैक्स 2 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।  

शाओमी मी मैक्स 2 का वज़न 211 ग्राम है और डाइमेंशन 174.1x88.7x7.6 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है फोन से 57 घंटे तक का टॉक टाइम और 18 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Pleasing aesthetics and build quality
  • Vivid display
  • Good performance
  • Strong battery life
  • 4K video support
  • कमियां
  • Unwieldy
  • Low-light camera quality is average
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »