Samsung Galaxy J7 Prime को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy J7 Prime यूजर के लिए एक अच्छी खबर है। खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को Android Oreo अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Samsung Galaxy J7 Prime को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की खबर
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है Samsung Galaxy J7 Prime
  • Samsung Galaxy J7 Prime को अपडेट के साथ मिलेंगे कई नए फीचर
  • Galaxy J7 Prime के नए अपडेट का साइज 1040 एमबी है
विज्ञापन
Samsung Galaxy J7 Prime यूजर के लिए एक अच्छी खबर है। खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को Android Oreo अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह जानकारी Gsmarena की वेबसाइट से सामने आई है। याद करा दें कि दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने इस साल के शुरुआत में मेंबर्स ऐप पर घोषणा की थी कि 2016 में लॉन्च हुए एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले कंपनी के सभी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने अपना वादा पूरा किया है जिस वजह से Galaxy J7 Prime को अपडेट दिया जा रहा है।   

Samsung Galaxy J7 Prime का नया अपडेट एंड्रॉयड ओरियो और सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। Galaxy J7 Prime यूजर को अपडेट के बाद होम स्क्रीन, स्मार्ट व्यू, सैमसंग क्लॉउड और सैमसंग अकाउंट में कई सेफ्टी इंप्रूवमेंट मिलेंगे। Gsmarena पर एक टिप्सटर द्वारा लिए स्क्रीनशॉट को शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि नए अपडेट का साइज 1040 एमबी है। कीबोर्ड में GIF टैब, वीडियो प्लेयर में 2x स्पीड ऑप्शन इंप्रूवमेंट के साथ यूजर को पिक्चर-इन-पिक्चर मोड फीचर भी मिलेगा। इसके अलावा Samsung Galaxy J7 Prime यूजर को डॉट फीचर, डुअल मैसेंजर और नीट ऑटोफिल एपीआई जैसे फीचर मिलेंगे। नए अपडेट के साथ ही आपके फोन की बैटरी लाइफ भी पहले से बेहतर हो जाएगी। याद करा दें कि Galaxy J7 Prime को सितंबर 2016 में लॉन्च किया गया था।  याद करा दें कि भारत में सैमसंग जे7 प्राइम को 18,790 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy J7 Prime स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाले गैलेक्सी जे7 प्राइम लॉन्च के बाद से एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता था, लेकिन अब फोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिल गया है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

गैलेक्सी जे7 प्राइम में अर्पचर एफ/1.9 वाला 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सैमसंग जे सीरीज का यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए- जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है और डाइमेंशन 151.5x74.9x8.1 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »