Samsung Galaxy J7 Prime हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Samsung Galaxy J7 Prime के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन अब 15,900 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy J7 Prime हुआ सस्ता, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए यह बेहतरीन वक्त है
  • 32 जीबी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई
  • सैमसंग का यह स्मार्टफोन अब 15,900 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए यह बेहतरीन वक्त है। हर दूसरे दिन नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। दूसरी तरफ, पुराने हैंडसेट की कीमत में कटौती भी देखने को मिल रही है। अगर आप Samsung के स्मार्टफोन खरीदने का विचार रखते हैं तो आपके पास फ्लिपकार्ट पर सैमसंग कार्निवल का विकल्प तो है ही। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को भी सस्ता कर दिया गया है। Samsung Galaxy J7 Prime के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन अब 15,900 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट इस कीमत में अमेज़न इंडिया और सैमसंग ई-शॉप पर उपलब्ध है।  

बता दें कि Samsung Galaxy J7 Prime को सबसे पहले 16 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने मई महीने में आधिकारिक तौर पर 32 जीबी वेरिएंट को 16,900 रुपये में मार्केट में उतार दिया। लेकिन किसी कारणवश सैमसंग ने महीने भर में ही कीमत में कटौती का फैसला किया है। याद रहे कि इस हफ्ते ही Samsung ने जे-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy J7 Pro और Samsung Galaxy J7 Max लॉन्च किए थे। संभवतः कटौती की वज़ह यह हो।  

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम (रिव्यू) गैलेक्सी जे7 (2016) का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। डुअल-सिम वाला गैलेक्सी जे7 प्राइम में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस होगा।

गैलेक्सी जे7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »