200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!

Vivo V70 FE में 200MP OIS कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ इसकी Effective Price ₹38,500 तक पहुंच रही है।

200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!

Photo Credit: Vivo

Vivo V70 FE में 200MP OIS Camera और 7,000mAh Battery के साथ 90W Charging मिलती है

ख़ास बातें
  • VIvo V70 FE में 200MP OIS मेन कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा
  • 7,000mAh BlueVolt Battery के साथ 90W FlashCharge
  • 6.83-inch 1.5K AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7360-Turbo SoC से लैस
विज्ञापन

स्मार्टफोन खरीदते समय अगर आपकी पहली पसंद अच्छा कैमरा और बड़ी बैटरी है, तो Vivo V70 FE आपके लिए दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है। Vivo का यह फोन 200MP कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें कैमरा और बैटरी के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग भी दी है। फोन की शुरुआती कीमत अब करीब ₹38,500 के आसपास देखी जा रही है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर 8GB+128GB मॉडल की कीमत ₹44,999 लिस्टेड है। चलिए इस फोन की खासियतें जानते हैं।

200MP का OIS कैमरा

Vivo V70 FE की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP OIS मेन कैमरा है। इसमें 1/1.56-इंच का सेंसर और OIS दिया गया है। इसके साथ 8MP का 120-डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo ने इसमें AI बेस्ड 30x SuperZoom और Super Motion Snapshot जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

7,000mAh की बड़ी बैटरी और हल्का डिजाइन

बैटरी की बात करें तो फोन में 7,000mAh BlueVolt बैटरी दी गई है। इसे 90W FlashCharge का सपोर्ट मिलता है। Vivo के अनुसार 1 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में करीब 60 मिनट लगते हैं। कंपनी ने इसमें Multi-Scenario Bypass Charging भी दिया है, जो गेमिंग या लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने के दौरान सीधे सिस्टम को पावर देने में मदद करता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है। इसका वजन करीब 200 ग्राम है।

1.5K AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक जाती है और इसमें 449 PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है।

Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है। फोन में 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

कीमत कितनी है?

Vivo की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर 8GB+128GB वेरिएंट ₹44,999 में लिस्टेड है। वहीं Flipkart पर बैंक डिस्काउंट  या कैशबैक के साथ इसे ₹38,500 तक की शुरुआती इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। कीमत रिटेलर और ऑफर्स के हिसाब से बदल सकती है। यह Monsoon Blue तथा Northern Lights Purple रंग में आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »