Realme 17 Pro+ में प्रोसेसिंग भी दमदार होगी। फोन MediaTek Dimensity 7500 चिप से लैस होकर आ सकता है।
Realme 17 Pro+ कंपनी का वह फोन बताया जा रहा है जो मिडरेंज में फ्लैगशिप जैसे फीचर्स लेकर आने वाला है।
Realme जल्द ही मिडरेंज में ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा आ सकता है। साथ ही 10,000 mAh बैटरी आ सकती है। फोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम फीचर आ सकता है। फोन Realme 17 Pro+ के नाम से आ सकता है। कहा जा रहा है कि फोन भले ही मिडरेंज डिवाइस होगा लेकिन इसमें फीचर्स फ्लैगशिप वाले होंगे। फोन में और कौन से फीचर्स हो सकते हैं खास, आइए जानते हैं विस्तार से।
Realme 17 Pro+ कंपनी का वह फोन बताया जा रहा है जो मिडरेंज में फ्लैगशिप फीचर्स लेकर आने वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर @Gadgetsdata ने फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 165Hz के हाई रिफ्रेश रेट से लैस होकर आ सकता है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग से भी लैस किया जा सकता है।
फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। यह 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। फोन में धांसू बैटरी फीचर सुझाया गया है। यह 10,000mAh की विशाल बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर आ सकता है। Realme 16 Pro+ को कंपनी ने जनवरी में लॉन्च किया था। जिसके बाद यह उसके सक्सेसर के रूप में आएगा। संभावना है कि फोन जनवरी 2027 में दस्तक दे सकता है।
Realme 17 Pro+ में प्रोसेसिंग भी दमदार होगी। फोन MediaTek Dimensity 7500 चिप से लैस होकर आ सकता है। इससे पता चलता है कि जाहिर तौर पर फोन मिडरेंज डिवाइस के रूप में आ सकता है। कैमरा के अन्य स्पेसिफिकेशंस की जहां तक बात है, यह 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ एक अन्य लेंस के साथ आएगा। यह 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन की बिल्ड क्वालिटी में कंपनी लागत के चलते समझौता कर सकती है। फोन एल्युमीनियम की बजाए प्लास्टिक बॉडी में आ सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999