Samsung Galaxy S27 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HP6 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है
Photo Credit: Samsung
इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Samsung Galaxy S27 Plus, Samsung Galaxy S27 Pro और Samsung Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन के अतिरिक्त कलर वेरिएंट्स की सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री की जा सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra को कोबाल्ट वॉयलेट, ब्लैक पिंक गोल्ड (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव), स्काइ ब्लू और सिल्वर शैडो (ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कुछ उठा हुआ कैमरा आइलैंड हो सकता है। यह डिजाइन Apple के iPhone 18 Pro मॉडल्स के समान है।
इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Samsung Galaxy S27 Ultra में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HP6 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S27 Ultra में 5,800 mAh की बैटरी 25 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में 6.9 इंच डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले (3,120 × 1440 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। Samsung Galaxy S26 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999