Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!

लीक हुए फोन के डार्क ब्लू कलर के साथ गोल्डन कलर इसे बहुत ही लग्जरी लुक वाला डिवाइस बनाता है।

Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!

Photo Credit: Evan Blass

Samsung W27 कंपनी का नया स्मार्टफोन होगा जिसे ब्रांड खासतौर पर चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • यह Galaxy Z Fold 8 Ultra का लग्जरी वर्जन कहा जा रहा है।
  • फोन चीनी मार्केट में 29 अक्टूबर को दस्तक देने जा रहा है।
  • फोन में टेक्सचर्ड फ्रेम नजर आया है।
विज्ञापन

Samsung अपना नया फोल्डेबल लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी का खास मॉडल होगा जो Galaxy Z Fold 8 Ultra का स्पेशल वेरिएंट होगा जो कंपनी सिर्फ एक्स्क्लूसिव तौर पर एक ही मार्केट के लिए लॉन्च करेगी। यह फोन कंपनी चीन में पेश करने जा रही है। स्मार्टफोन का नाम Samsung W27 बताया गया है। फोन का डिजाइन बेहद आकर्षक बताया गया है। आइए जानते हैं इस स्पेशल फोल्डेबल के बारे में कुछ और अहम बातें। 

Samsung W27 कंपनी का नया स्मार्टफोन होगा जिसे ब्रांड खासतौर पर चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है। यह Galaxy Z Fold 8 Ultra का लग्जरी वर्जन कहा जा रहा है। फोन चीनी मार्केट में 29 अक्टूबर को दस्तक देने जा रहा है। यानी फोन के लॉन्च में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। 

Samsung W27 के कलर की बात करें तो फोन ऑरा ब्लू में बताया गया है। वहीं, कंपनी ने फोन को अधिकारिक रूप से रेड कलर वेरिएंट में टीज किया है। जाने माने टिप्स्टर Evan Blass ने एक पोस्ट में इसका ब्लू वेरिएंट दिखाया है। इस पोस्ट के अनुसार फोन में गोल्डन हिंज देखने को मिलेगा। फोन में टेक्सचर्ड फ्रेम नजर आया है। रियर कैमरा के चारों तरफ आईलैंड और रिंग भी गोल्डन में नजर आ रहे हैं। 

फोन के डार्क ब्लू कलर के साथ गोल्डन कलर इसे बहुत ही लग्जरी लुक वाला डिवाइस बनाता है। फोन में Heart for the world लोगो नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि फोन में Galaxy Z Fold 8 Ultra के बेस मॉडल से रैम भी ज्यादा देखने को मिलेगी। फोन एक प्रीमियम रिटेल पैकेज में आ सकता है। फोन के साथ एक केस, चार्जर, और एक यूएसबी-सी केबल मिल सकती है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच की AMOLED इंटरनल डिस्प्ले और 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश का सपोर्ट करती हैं। वहीं प्राइमरी डिस्प्ले 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। कवर डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Ceramic 3 से प्रोटेक्टेड है, वहीं रियर में Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है। Galaxy Z Fold 8 Ultra एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है।nbsp;
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Refined hinge and in-hand feel
  • Much improved crease
  • Anti-reflective coating
  • Flagship-level performance
  • 45W wired fast charging support
  • 7 years of OS updates and security patches
  • Solid primary sensor and upgraded ultrawide sensor
  • कमियां
  • Expensive
  • Telephoto sensor could have been better
  • Doesn't feel Ultra compared to Fold 7
  • Battery life could have been better
  • Not the best loudspeakers in the segment
Cover Display6.50 इंच
Cover Resolution1080x2520 पिक्सल
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 17
रिज़ॉल्यूशन2256x2504 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  6. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  7. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  8. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »