Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा

Galaxy S27 Pro बैटरी कैपिसिटी 5,087mAh रेट की गई है। इसे कंपनी 5200mAh के तौर पर प्रोमोट कर सकती है।

Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा

Photo Credit: X/@Gadgetsdata

Galaxy S27 सीरीज का लॉन्च जनवरी 2027 में देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • Galaxy S27 Ultra में 5,534mAh बैटरी बताई गई है
  • Galaxy S27 Pro बैटरी कैपिसिटी 5,087mAh रेट की गई है
  • दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग आ सकती है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S27 सीरीज 2027 में मार्केट के अंदर लॉन्च होने वाली है। सीरीज में कथित तौर पर चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं जिनमें Samsung Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro, और Galaxy S27 Ultra को शामिल किया जा सकता है। लॉन्च से पहले सीरीज के स्मार्टफोन फीचर्स को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सीरीज के स्मार्टफोन्स में मिलने वाली बैटरी का पता इसमें चलता है। Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के बैटरी डिटेल्स यहां निकल कर आए हैं। पता चलता है कि नई सीरीज में कैपिसिटी बढ़कर आने वाली है। Samsung Galaxy S27 Ultra में 5,534mAh बैटरी बताई गई है जिसे कंपनी 5700mAh के तौर पर प्रोमोट कर सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung Galaxy S27 सीरीज के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के बैटरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा (via) हुआ है। दोनों ही स्मार्टफोन्स की बैटरी को सेफ्टी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। Galaxy S27 Pro की बैटरी यूनिट का मॉडल नम्बर EB-BS957CBY मेंशन किया गया है, जबकि Ultra मॉडल की बैटरी यूनिट का मॉडल नम्बर EB-BS958DBY मेंशन किया गया है। 

लिस्टिंग से पता चलता है कि बैटरियां Zhuhai CosMX Power Jinwan ने बनाई हैं जो कि चीनी फर्म है। सर्टिफिकेशन में बैटरी के फोटो भी नजर आ रहे हैं। लेकिन कैपिसिटी यहां पर मेंशन नहीं की गई है। वहीं, चीन के 3C सर्टिफिकेशन में कैपिसिटी का खुलासा होता है। Samsung Galaxy S27 Ultra में 5,534mAh बैटरी बताई गई है जिसे कंपनी 5700mAh के तौर पर प्रोमोट कर सकती है। 

Galaxy S27 Pro बैटरी कैपिसिटी 5,087mAh रेट की गई है। इसे कंपनी 5200mAh के तौर पर प्रोमोट कर सकती है। दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग आने की बातें हो रही हैं। Galaxy S26 Ultra से जाहिर तौर पर यह बैटरी कैपिसिटी ज्यादा है जिसमें 5000mAh कैपिसिटी आती है। ये बैटरी कैपिसिटी आंकड़े Safety Korea डेटाबेस के हैं। फाइनल रिटेल डिवाइस में कैपिसिटी अलग हो सकती है। Galaxy S27 सीरीज का लॉन्च जनवरी 2027 में देखने को मिल सकता है। जल्द ही कंपनी इसे लेकर कोई संकेत भी दे सकती है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lighter IP68 rated design
  • Privacy Display is handy and practical
  • One UI gets smarter with better AI integrations
  • Fast-charging finally
  • Impressive video recording capability
  • कमियां
  • 3x telephoto camera needs work
  • Low-light performance could have been better
  • Selfies don?t show accurate edge-detection
  • S Pen cannot be used as camera remote
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »