Realme 17 Pro या Realme 17 Pro+ में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्लास्टिक का फ्रेम हो सकता है। हालांकि, Realme ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है
Photo Credit: Realme
भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Realme 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया था
चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme की Realme 17 Pro सीरीज जल्द लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में Realme 17 Pro या Realme 17 Pro+ शामिल हो सकते हैं। भारत में इस वर्ष जनवरी में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ को लॉन्च किया गया था। Realme 17 Pro में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने Realme के आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है। इस टिप्सटर ने बताया है कि यह Realme 17 Pro या Realme 17 Pro+ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी तुलना में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी है।
Realme 17 Pro में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी हो सकता है। Realme 17 Pro में फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कुछ गेम्स के लिए 165 Hz तक रिफ्रेश रेट मिल सकता है। Realme 17 Pro या Realme 17 Pro+ में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्लास्टिक का फ्रेम हो सकता है। हालांकि, Realme ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किए गए Realme 17 Pro और Realme 16 Pro+ को लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में AMOLED स्क्रीन 6,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। तक है। Realme 16 Pro+ प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 और Realme 17 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Max दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999