आईफोन का बड़ा मार्केट बना भारत, मुंबई में दूसरा स्टोर खोलेगी Apple
कंपनी की मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने की योजना है। पिछले वर्ष दिसंबर में कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में अपना दूसरा स्टोर नोएडा में शुरू किया था। हालांकि, कुक ने मुंबई में नए स्टोर की लोकेशन की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह स्टोर मुंबई के बोरिवली में खोला जा सकता है। देश में कंपनी ने पहला स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू किया था।