iPhone के बाद Apple के एयरपॉड्स की होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग 

एयरपॉड्स को कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की हैदराबाद की फैक्टरी में बनाया जाएगा

iPhone के बाद Apple के एयरपॉड्स की होगी भारत में मैन्युफैक्चरिंग 

TWS ईयरफोन्स के मार्केट में एयरपॉड्स का पहला स्थान है

ख़ास बातें
  • एपल ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है
  • इसका कारण iPhone की जोरदार सेल्स है
  • कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन की फैक्टरी में एयरपॉड्स बनेंगे
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple अपने वायरलेस ईयरफोन AirPods की भारत में जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। एयरपॉड्स को कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की हैदराबाद की फैक्टरी में बनाया जाएगा। फॉक्सकॉन ने इस फैक्टरी में 40 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, "फॉक्सकॉन की हैदराबाद की फैक्टरी में एयरपॉड्स बनाए जाएंगे। इस फैक्टरी में दिसंबर तक बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है।"  एपल और फॉक्सकॉन को ईमेल से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं मिला है। एपल के लिए आईफोन के बाद एयरपॉड्स भारत में मैन्युफैक्चरिंग वाली दूसरी प्रोडक्ट कैटेगरी होगी। ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स के मार्केट में एपल के एयरपॉड्स का पहला स्थान है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में TWS के इंटरनेशनल मार्केट में एयरपॉड्स की लगभग 36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसके बाद Samsung (7.5 प्रतिशत) और Xiaomi (4.4 प्रतिशत) थे। शाओमी ने इस वर्ष उत्तर प्रदेश के नोएडा में Optiemus Electronics की फैक्टरी में TWS ईयरफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। 

ताइवान की फॉक्सकॉन ने कहा है कि अगर वह अपनी योजना को पूरी तरह लागू कर पाती है तो उसे भारत में अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की संभावना दिख रही है। फॉक्सकॉन को चलाने वाले Hon Hai Technology Group के चेयरमैन, Young Liu ने पिछले सप्ताह बताया था कि फॉक्सकॉन की देश में यूनिट ने लगभग 10 अरब डॉलर का टर्नओवर हासिल किया है। उनका कहना था कि भारत में इनवेस्टमेंट के लिए काफी संभावना है। 

एपल ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। इसका कारण iPhone की जोरदार सेल्स है। कंपनी के CEO,Tim Cook ने कहा कि वह दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की ग्रोथ से खुश हैं। कुक का कहना था कि भारत में मौजूद बड़े मौके से फायदा उठाने के लिए एपल अपनी कोशिशें बढ़ाएगी। देश के बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी कम है। एपल ने बताया कि देश में लॉन्च किए गए नए स्टोर्स का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। भारत में संभावना के बारे में एक प्रश्न पर कुक ने बताया, "हमने जून तिमाही में देश में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है और हमारी ग्रोथ डबल डिजिट में रही है। हमने पिछली तिमाही में अपने शुरुआती दो स्टोर्स भी खोले हैं। ये स्टोर्स हमारी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।" 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  2. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  4. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  5. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  6. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  7. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  8. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  9. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  10. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »