भारत में iPhone की जोरदार सेल्स से Apple ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड

कंपनी के CEO,Tim Cook ने कहा कि वह दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की ग्रोथ से खुश हैं

भारत में iPhone की जोरदार सेल्स से Apple ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड

देश में लॉन्च किए गए नए स्टोर्स का प्रदर्शन कंपनी की उम्मीद से बेहतर रहा है

ख़ास बातें
  • देश के बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी कम है
  • इस वर्ष iPhone 15 की लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स सप्लायर्स बनाएंगे
  • कंपनी ने चीन से बाहर प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। इसका कारण iPhone की जोरदार सेल्स है। हाल ही में भारत की यात्रा करने वाले कंपनी के CEO,Tim Cook ने कहा कि वह दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की ग्रोथ से खुश हैं। 

कुक का कहना था कि भारत में मौजूद बड़े मौके से फायदा उठाने के लिए एपल अपनी कोशिशें बढ़ाएगी। देश के बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी कम है। एपल ने बताया कि देश में लॉन्च किए गए नए स्टोर्स का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। भारत में संभावना के बारे में एक प्रश्न पर कुक ने बताया, "हमने जून तिमाही में देश में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है और हमारी ग्रोथ डबल डिजिट में रही है। हमने पिछली तिमाही में अपने शुरुआती दो स्टोर्स भी खोले हैं। ये स्टोर्स हमारी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।" कंपनी की योजना भारत में डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेगमेंट में अधिक इनवेस्टमेंट करने की है। 

एपल ने सप्लायर्स को इस वर्ष iPhone 15 की लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स बनाने को कहा है। ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी और स्मार्टफोन मार्केट में कमी होने के पूर्वानुमान के बावजूद एपल ने आईफोन की नई सीरीज की बड़ी संख्या में सप्लाई तैयार रखने की योजना बनाई है। Bloomberg की रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि आईफोन के प्रो मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ाया जा सकता है। दुनिया की इस सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी के शेयर प्राइस में इस वर्ष लगभग 50 प्रतिशत की तेजी आई है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग तीन लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। 

इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितता और प्राइसेज बढ़ने की वजह से कंज्यूमर्स और एंटरप्राइसेज की ओर से स्मार्टफोन्स से लेकर कंप्यूटर्स तक की खरीदारी में कमी हुई है। इससे एपल सहित बहुत सी डिवाइसेज बनाने वाली कंपनियों की डिमांड पर असर पड़ा है। एपल के बिजनेस से दक्षिण कोरिया की Samsung से लेकर ताइवान की फॉक्सकॉन जैसी कंपनियों पर भी असर पड़ता है। एपल ने चीन के बाहर अपना प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है। इसने भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी की नई आईफोन सीरीज इस वर्ष के अंत में लॉन्च होने की संभावना है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »