Tws

Tws - ख़बरें

  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
  • ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
    Lyne ने भारत में अपने नए वायरलैस स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने चार नए वायरलैस स्पीकर्स को मार्केट में उतारा है जिसमें Jukebox 14 Pro, Jukebox 15 Pro, Jukebox 16 Pro, और Jukebox 17 Pro मॉडल्स को पेश किया गया है। ये कंपनी के पोर्टेबल स्पीकर हैं जो 16W तक आउटपुट देते हैं। इनमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है और 1200mAh तक बैटरी मिल जाती है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में ₹1,000 के बजट में आने वाले ईयरबड्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान भारी कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से भी बचत हो रही है। इन ईयरबड्स में 70 घंटे तक चलने वाली बैटरी, नॉयज कैंसलेशन की सुविधा और 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर दिए गए हैं। इसके अलावा क्लियर कॉल्स और गेमिंग के दौरान शानदार अनुभव भी मिलता है।
  • मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
    अगर आप महज ₹500 के बजट में नए TWS ईयरबड्स तलाश कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एक से बढ़कर एक ईयरफोन इस बजट में लिस्ट किए गए हैं, हम आपके काम को आसान बनाने के लिए दोनों ई-कॉमर्स साइट से इस बजट में आने वाले 5-5 ईयरफोन लेकर आए हैं जो कि 50 घंटे तक की बैटरी बैकअप का सपोर्ट करते हैं।
  • कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
    Vivo ने चीन में अपने नए Buds Clip TWS ईयरफोन लॉन्च किए हैं। इनका डिजाइन सामान्य इन-ईयर ईयरफोन से अलग है और इन्हें कान के अंदर डालने के बजाय क्लिप की तरह पहना जाता है। इनमें 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल ड्राइवर, Hi-Res Audio Wireless, LDAC और स्पैटियल ऑडियो मिलता है। कॉलिंग के लिए AI आधारित नॉइज रिडक्शन दिया गया है। ईयरफोन Bluetooth 5.4 के साथ एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनकी बैटरी 10 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे तक चलने का दावा है। कीमत 599 युआन है।
  • ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
    U&i ने भारत में अपने नए वायरलैस ऑडियो प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। इनमें कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर भी शामिल है। साथ ही कंपनी ने Sonic सीरीज में 6 नए कॉम्पेक्ट स्पीकर लॉन्च किए हैं। वहीं ऑडियो वियरेबल में नए Epic सीरीज के ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं।
  • Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
    Motorola ने भारत में Moto Buds 2 Fusion TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें 12.4mm Titanium Coated Dynamic Drivers, 55dB तक Dynamic ANC और Spatial Audio का सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग के लिए हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी कुल छह माइक्रोफोन मिलते हैं। ईयरबड्स में 62mAh और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक ईयरबड्स 13 घंटे और केस के साथ कुल 53 घंटे तक चल सकते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Wear Detection और IP54 रेटिंग भी दी गई है। इनकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।
  • Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
    Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। ₹1,000 के अंदर भी कई ऐसे टेक प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आ सकते हैं। इस लिस्ट में Portronics का Power Bank और Wireless Mouse, Noise के TWS Earbuds, Bluetooth Speaker, USB Hub, Wipro Smart Bulb, Ubon का Wireless Speaker और Type-C Collar Mic, Spigen का मोबाइल केस और Type-C Wired Earphone जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट पढ़ाई और ऑफिस के काम आएंगे, जबकि कुछ म्यूजिक, वीडियो कॉल और कंटेंट बनाने के लिए उपयोगी हैं। कीमतें ऑफर और विक्रेता के अनुसार बदल सकती हैं।
  • ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
    CMF Buds Neo को हाल ही में बजट ईयरबड्स के रूप में भारत में पेश किया गया था। ईयरबड्स डुअल टोन डिजाइन के साथ आते हैं और इसमें 12.4 mm डायनेमिक ड्राइवर्स शामिल हैं। ईयरबड्स में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि Buds Neo की बैटरी लाइफ लंबे समय तक चल सकती है। कॉल्स के लिए Buds Neo में 4 HD माइक्रोफोन हैं, जिसमें दो माइक्रोफोन प्रत्येक ईयरबड्स पर हैं। CMF Buds Neo की एक्सक्लूसिव लॉन्च कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स की बिक्री आज से भारत में Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे रिटेल पार्टनर के जरिए शुरू हो चुकी है। ईयरबड्स ब्लैक, व्हाइट और डार्क ब्लू कलर में आते हैं।
  • iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
    iQOO ने चीन में नए TWS 5e ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 149 युआन यानी करीब ₹1,800 रखी गई है। ईयरबड्स में 11mm हाई-रेजोल्यूशन साउंड यूनिट के साथ AAC, SBC और LC3 कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है। इनमें 35dB इंटेलिजेंट ANC, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और विंड नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है। गेमिंग के दौरान 42ms तक की लो लेटेंसी का दावा किया गया है। Bluetooth 5.4 और डुअल-डिवाइस कनेक्शन के साथ ईयरबड्स 11.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
  • iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
    iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत ₹1,899 रखी गई है, जबकि ₹200 के इंस्टेंट कैशबैक के बाद इन्हें ₹1,699 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ईयरबड्स में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स, Spatial Audio, DeepX 4.0 Sound Effects और AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 मिलता है। इनमें 42ms गेमिंग लेटेंसी और IP54 रेटिंग भी है। कंपनी के मुताबिक चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।
  • iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
    iQOO Z11 लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। फोन को कंपनी आज, गुरूवार, 20 अगस्त को भारतीय मार्केट में पेश करने जा रही है। फोन के साथ नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स भी लॉन्च होंगे।
  • iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
    iQOO Buds को भारत में 20 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। कंपनी के अपकमिंग TWS ईयरबड्स ब्लैक कलर में नजर आए हैं। हालांकि इसमें अन्य कलर शेड्स भी आने की संभावना है।
  • Amazon Great Freedom Sale: ₹2000 में आने वाले ईयरबड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट
    Amazon Great Freedom Sale में ₹2 हजार के बजट में आने वाले ईयरबड्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus Nord Buds 3R ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,799 में लिस्ट किए गए हैं। वहीं Realme Buds T310 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,899 में लिस्ट किए गए हैं। जबकि boAt Nirvana X TWS ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,999 में लिस्ट किए गए हैं। और Skullcandy Ink’D True Wireless Earbuds ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,499 में लिस्टेड हैं।
  • Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
    Zebronics ने भारत में अपना नया Party Fyre 800 पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है। यह 160W RMS आउटपुट, Quad Driver स्पीकर सिस्टम, Bluetooth 5.3 और True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट के साथ आता है। स्पीकर में दो वायरलेस माइक्रोफोन, 9 RGB लाइटिंग मोड्स, माइक्रोफोन और गिटार इनपुट, साथ ही 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें USB, AUX और 32GB तक USB स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है। Zebronics Party Fyre 800 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Reliance Digital के जरिए खरीदा जा सकता है।

Tws - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »