Apple की अफोर्डेबल iPhone SE 4 के लॉन्च की तैयारी, RAM के मिल सकते हैं 2 ऑप्शन

इस स्मार्टफोन में कंपनी का A18 चिप Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन लगभग तीन वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह लेगा
  • iPhone SE 4 में एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इसका डिजाइन आईफोन 14 के समान होने की संभावना है

इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के कम प्राइस वाले iPhone SE 4 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह लगभग तीन वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह लेगा। iPhone SE 4 के लॉन्च से पहले इसके मौजूदा वर्जन की स्टोर्स पर इनवेंटरी कम हो गई है। iPhone SE 4 में एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका डिजाइन iPhone 14 के समान होने की संभावना है। 

Bloomberg के एनालिस्ट, Mark Gurman ने अपने Power On न्यूजलेटर में बताया है कि रिटेल आउटलेट्स पर मौजूदा iPhone SE की इनवेंटरी घट रही है। इससे नए स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है। Mark ने बताया है कि नया स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद कंपनी इसके मौजूदा वर्जन को कम प्राइस पर नहीं रखना चाहेगी। लगभग तीन वर्ष पहले लाए गए iPhone SE का प्राइस लगभग 430 डॉलर (लगभग 37,100 रुपये) का है। iPhone SE 4 में फीचर्स को बढ़ाया जा सकता है। इस वजह से इसका प्राइस भी कुछ महंगा होने की संभावना है। iPhone SE 4 को लगभग 500 डॉलर (लगभग 42,200 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में कंपनी का A18 चिप Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसका डिजाइन आईफोन 14 के समान होने की संभावना है। इसमें 6.06 इंच फुल HD+ LTPS OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iPhone SE 4 में एल्युमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 6 GB और 8 GB के RAM के दो विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट हो सकता है। 

एपल को अपने बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के लिए चीन कभी iPhone की बिक्री में बढ़ोतरी का बड़ा जरिया था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से इस मार्केट में आईफोन की बिक्री घट रही है। इसका बड़ा कारण Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री में हुई बढ़ोतरी है। पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में आईफोन की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। इसके पीछे आईफोन्स में नए फीचर्स की कमी भी एक कारण है। इस वजह से कंपनी ने इस वर्ष मैन्युफैक्चरिंग की योजना को लेकर भी सतर्क रुख रखा है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • Bad
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.