48MP प्राइमरी कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा के साथ iPhone SE 4 देगा दस्तक!

Apple कथित तौर पर iPhone SE 4 पर काम कर रहा है।

48MP प्राइमरी कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा के साथ iPhone SE 4 देगा दस्तक!

Photo Credit: Apple

iPhone SE 3 में 4.70 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • iPhone SE 4 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • iPhone SE 4 में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
  • iPhone SE 4 में OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
विज्ञापन
Apple कथित तौर पर iPhone SE 4 पर काम कर रहा है और अब अफवाह है कि अगले साल की पहली तिमाही में यह आईफोन दस्तक दे सकता है। iPhone SE 3 को 2022 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, Apple की ओर से अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में साउथ कोरियन पब्लिकेशन ET न्यूज ने iPhone SE 4 के कैमरा अपग्रेड की पुष्टि की है। आइए iPhone SE 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक से पता चला है कि iPhone SE 4 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। जबकि iPhone SE 3 के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी और फ्रंट में 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, ईटी न्यूज का दावा है कि iPhone SE 4 के लिए फ्रंट और रियर कैमरा मॉड्यूल की सप्लाई LG Innotek द्वारा होगी, जिसमें iPhone 16 के समान कैमरें इस्तेमाल होने की उम्मीद है, हालांकि, iPhone SE 4 में अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं होगा।

रिपोर्ट में इसके अलावा दावा किया गया है कि फॉक्सकॉन और कॉवेल इलेक्ट्रॉनिक्स भी iPhone SE 4 के लिए कैमरे की सप्लाई करेंगे, जबकि OLED डिस्प्ले LG डिस्प्ले और BOE से ली जाएंगी, LG डिस्प्ले Apple को 25 से 35 प्रतिशत पैनल की सप्लाई करेगा।


iPhone SE 3 Specifications


iPhone SE 3 में 4.70 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। यह आईफोन ऐप्पल ए15 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस आईफोन के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस आईफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह आईफोन आईओएस 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • कमियां
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
डिस्प्ले4.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone SE 4, Apple iPhone SE 4, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »