Apple को लगा झटका, कंपनी के बड़े मार्केट में गिरी iPhone की सेल्स

एपल ने चीन में बिक्री बढ़ाने के लिए हाल ही में आईफोन्स पर डिस्काउंट की भी पेशकश की थी। कंपनी ने आईफोन्स पर CNY 500 या लगभग 69 डॉलर का डिस्काउंट दिया थाा

Apple को लगा झटका, कंपनी के बड़े मार्केट में गिरी iPhone की सेल्स

कंपनी की जल्द नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने की योजना है

ख़ास बातें
  • कंपनी के लिए चीन कभी iPhone की बिक्री में बढ़ोतरी का बड़ा जरिया था
  • पिछले कुछ महीनों से इस मार्केट में आईफोन की बिक्री में कमी हो रही है
  • एपल को चीन में Huawei से कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल को अपने बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के लिए चीन कभी iPhone की बिक्री में बढ़ोतरी का बड़ा जरिया था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से इस मार्केट में आईफोन की बिक्री घट रही है। इसका बड़ा कारण Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस इंडस्ट्री से जुड़े एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo के हवाले से बताया गया है कि पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में आईफोन की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। इसके पीछे आईफोन्स में नए फीचर्स की कमी भी एक कारण है। Kuo ने बताया है कि इस वजह से एपल ने इस वर्ष मैन्युफैक्चरिंग की योजना को लेकर भी सतर्क रुख रखा है। 

एपल ने चीन में बिक्री बढ़ाने के लिए हाल ही में आईफोन्स पर डिस्काउंट की भी पेशकश की थी। कंपनी ने आईफोन्स पर CNY 500 या लगभग 69 डॉलर का डिस्काउंट दिया थाा। चीन में इकोनॉमी की ग्रोथ धीमी है और इन्फ्लेशन में बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से चीन के कंज्यूमर्स सतर्कता से खर्च कर रहे हैं। Huawei ने स्मार्टफोन्स सहित प्रीमियम डिवाइसेज के प्राइसेज में कमी की है। इससे पिछली कुछ तिमाहियों में Huawei की सेल्स तेजी से बढ़ी है। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी घटाने की योजना बनाई है। 

कंपनी की जल्द नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने की योजना है। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी के इस स्मार्टफोन का मॉडल बदलने की अटकल है। यह iPhone SE 4 के बजाय iPhone 16E के तौर पर लाया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Majin Bu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि एपल के आगामी अफोर्डेबल स्मार्टफोन को iPhone 16E कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एल्युमीनियम फ्रेम दिया जा सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। नए स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट इस्तेमाल हो सकता है। इसमें 6 GB और 8 GB के LPDDR5 RAM के विकल्प हो सकते हैं। कंपनी की इसमें Apple Intelligence फीचर्स देने की भी योजना है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »