Apple के iPhone SE 4 में हो सकता है iPhone 13 के समान OLED पैनल

यह दो वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह ले सकता है। इसमें डिजाइन, बैटरी और प्रोसेसर से जुड़े अपग्रेड हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अगस्त 2024 23:25 IST
ख़ास बातें
  • यह दो वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह ले सकता है
  • इसमें डिजाइन, बैटरी और प्रोसेसर के अपग्रेड हो सकते हैं
  • यह स्मार्टफोन अगले वर्ष मार्च से मई के बीच लॉन्च हो सकता है

इससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट भी घट सकती है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone SE 4 के बारे में पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन लीक के जरिए जानकारी मिल रही है। हालांकि, कंपनी ने इस नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की पुष्टि नहीं की है। यह दो वर्ष पहले लाए गए iPhone SE की जगह ले सकता है। इसमें डिजाइन, बैटरी और प्रोसेसर से जुड़े अपग्रेड हो सकते हैं। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि iPhone SE 4 में iPhone 13 के समान OLED पैनल दिया जा सकता है। इससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट भी घट सकती है। The Elec की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की BOE Technology को iPhone SE 4 के लिए डिस्प्ले बनाने का ऑर्डर मिल सकता है। इसके अलावा LG Display से भी इसके लिए डिस्प्ले की सोर्सिंग की जा सकती है। आईफोन 13 में इस्तेमाल किए गए 6.1 सुपर XDR डिस्प्ले का iPhone SE 4 में भी इस्तेमाल हो सकता है। 
Advertisement

इससे पहले टिप्सटर Ice Universe ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iPhone SE 4 के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग को लीक किया था। यह स्मार्टफोन अगले वर्ष मार्च से मई के बीच लॉन्च हो सकता है। इसका प्राइस 499 डॉलर से 549 डॉलर के बीच होने की संभावना है। इसके पिछले वर्जन के 64 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस लगभग 429 डॉलर का था। iPhone SE 4 में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.06 इंच OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iPhone SE 4 में एपल का A18 चिपसेट 6 GB और 8 GB के RAM के साथ मिल सकता है। 

इस स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट हो सकता है। एपल की iPhone 16 सीरीज भी जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro मॉडल्स की तुलना में बेहतर वायर्ड और MagSafe वायरलेस चार्जिंग स्पीड हो सकती है। ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • Bad
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.