40 हजार से भी सस्ता मिल रहा iPhone, दिवाली के बाद यहां आया बंपर डिस्काउंट

विजय सेल्स पर आईफोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर से बंपर बचत हो रही है।

40 हजार से भी सस्ता मिल रहा iPhone, दिवाली के बाद यहां आया बंपर डिस्काउंट

Photo Credit: Apple

iPhone 13 में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 13 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iPhone 13 में Apple A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

अगर आप iPhone 13 खरीदने का सोच रहे हैं तो दिवाली खत्म होने के बाद बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। बीते महीने एप्पल ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था और अब पुराने मॉडल्स पर छूट मिल रही है। विजय सेल्स पर आईफोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर से बंपर बचत हो रही है। वहीं पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज ऑफर में देने पर और भी लाभ मिल सकता है। आइए iPhone 13 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 13 Offers & Price

iPhone 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट विजय सेल्स वेबसाइट पर 43,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह आईफोन सितंबर, 2021 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। यहां पर जबरदस्त बैंक ऑफर मिल रहे हैं। अगर ग्राहक ICICI Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो फ्लैट 5,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 38,990 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत के हिसाब से करीब 40,910 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर अतिरिक्त कीमत में कटौती का लाभ भी मिल सकता है।

iPhone 13 Features, Specifications

iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1170x2532 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 460 पिक्सल डेंसिटी है। यह आईफोन iOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस आईफोन में हैक्सा कोर Apple A15 Bionic प्रोसेसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 146.70 मिमी, चौड़ाई 71.50 मिमी, मोटाई 7.65 मिमी और वजन 174 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह आईफोन एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स, जीपीएस, एनएफसी, लाइटनिंग और 4जी है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »