• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 10a प्री ऑर्डर आज से शुरू, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन का लॉन्च से पहले प्राइस लीक!

Google Pixel 10a प्री-ऑर्डर आज से शुरू, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन का लॉन्च से पहले प्राइस लीक!

Google Pixel 10a ऑफिशियल पेज पर टीज किया गया है।

Google Pixel 10a प्री-ऑर्डर आज से शुरू, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन का लॉन्च से पहले प्राइस लीक!

Photo Credit: Google

Google Pixel 10a फोन के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहे हैं।

ख़ास बातें
  • Google Pixel 10a लॉन्च जल्द ही होने जा रहा है।
  • Google Pixel 10a में 48MP का मेन कैमरा होगा।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आ सकता है।
विज्ञापन

Google Pixel 10a लॉन्च जल्द ही होने जा रहा है। कंपनी फोन को 18 फरवरी यानी आज, बुधवार को मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए पेश करने जा रही है। फोन के लॉन्च से पहले इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहे हैं। Google Pixel 10a के खास स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल पेज पर खुलासा भी किया है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताया गया है। साथ ही फोन हल्का होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में कंपनी का खास फोकस इसके AI फीचर्स पर रहेगा। आइए जानते हैं Google Pixel 10a के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Google Pixel 10a Launch Date

Google Pixel 10a का लॉन्च जल्द ही होने जा रहा है, 18 फरवरी, बुधवार यानी आज से फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। फोन में कंपनी ने कुछ धांसू फीचर्स होने का संकेत दिया है। Google Pixel 10a ऑफिशियल पेज पर टीज किया गया है। फोन के प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी धांसू ऑफर्स भी दिए हैं। लॉन्च से पहले Google Pixel 10a के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। Winfuture के अनुसार, फोन में 6.3-inch 120Hz डिस्प्ले आ सकता है जिस पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन होगा। फोन के डाइमेंशन 153.9 mm x 73 mm x 9 mm बताए गए हैं। इसमें 5100mAh बैटरी होगी। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। 

Google Pixel 10a में 48MP का मेन कैमरा होगा, साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में 8GB LPDDR5X RAM दी गई है। और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। 

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आ सकता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है। कलर वेरिएंट्स के लिए फोन में Obsidian black, Lavender blue, Fog white/green, और Berry शेड्स मिल सकते हैं। 

Google Pixel 10a Price (Expected)

Google Pixel 10a की यूरोप में कीमत EUR 499 (लगभग 53,580 रुपये) बताई गई है। जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च हो सकता है। फोन का 8GB/256GB वेरिएंट EUR 599 (लगभग 64,315 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »