अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा।
Photo Credit: Nothing
Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है।
Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि कंपनी की बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज को वह मार्केट में 5 मार्च के दिन पेश करने जा रही है। Nothing 4a में दो मॉडल्स आने की संभावना है जिसमें Nothing 4a, Nothing 4a Pro शामिल हो सकते हैं। Nothing 4a Pro को लेकर कंपनी की ओर से बड़ा दावा किया गया है। फोन एक धांसू परफॉर्मेंस डिवाइस हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Nothing Phone 4a , 4a Pro का लॉन्च 5 मार्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अधिकारिक रूप से एक पोस्ट में कहा है कि Nothing 4a सीरीज 5 मार्च को 10.30 GMT पर मार्केट में पेश की जाएगी। यानी भारतीय समयानुसार कंपनी 5 मार्च को सायं 4 बजे सीरीज को पेश करेगी। Nothing India ने भी X पर Nothing 4a सीरीज को लेकर कंफर्म कर दिया है। हालांकि कंपनी ने सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।
Phone (4a) series.
— Nothing (@nothing) February 17, 2026
5 March, 10:30 GMT. pic.twitter.com/ulbAuS7kEg
Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च टीज करते हुए कंपनी ने 5 मार्च को उनके साथ जुड़ने का निमंत्रण दिया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि 5 मार्च को वह कुछ नया पेश करने जा रही है। साथ ही नीचे नोट में लिखा गया है- phone (4a) Series, घोषणा के लिए हमें 5 मार्च को जॉइन करें। India Today Tech की रिपोर्ट के अनुसार, Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis की ओर से कहा गया है कि जो यूजर्स बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला डिवाइस चाहते हैं उनके लिए Nothing 4a Pro एक महान विकल्प हो सकता है।
Phone (4a) series.
— Nothing India (@nothingindia) February 17, 2026
5 March, 4 PM. pic.twitter.com/MltaQng9rO
Nothing Phone (4a) स्पेसिफिकेशंस को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 से लैस होकर आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा। इसके तीन कोर 2.40GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि चार कोर 1.80GHz पर क्लॉक किए गए हैं। वहीं एक कोर 2.71GHz पर क्लॉक्ड है। इसमें Adreno 810 GPU की पेअरिंग है।
Nothing Phone (4a) में 12GB रैम का खुलासा हुआ है। हालांकि लॉन्च के समय इसमें 6GB, 8GB रैम जैसे वेरिएंट्स भी आने की संभावना है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 देखने को मिलेगा। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल प्रीसीजन AI बेंचमार्क में 707 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन ने हाई प्रीसीजन टेस्ट में 1077 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। वहीं, क्वांटाइज्ड टेस्ट में 1265 पॉइंट्स का स्कोर किया है। अब फुल स्पेसिफिकेशंस के लिए 5 मार्च का इंतजार करना होगा जब कंपनी इन्हें पेश करने वाली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999