इस सीरीज के iPhone 18 Pro के फिजिकल SIM वाले वर्जन में 4,056 mAh और eSIM वाले मॉडल में 4,288 mAh की बैटरी हो सकती है। इसकी तुलना में iPhone 17 Pro के फिजिकल SIM और eSIM वेरिएंट्स में क्रमशः 3,998 mAh और 4,252 mAh की बैटरी दी गई है
पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की नई आईफोन सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के eSIM वाले वेरिएंट्स की बैटरी कैपेसिटी अलग हो सकती है। इस वर्ष एपल की फोल्डेबल आईफोन को भी लॉन्च करने की योजना है। इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Duoge Internet Technology ने बताया है कि iPhone 18 Pro Max को उन मार्केट्स में 5,425 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिनमें एपल सिर्फ eSIM के लिए सपोर्ट की पेशकश करती है। इस स्मार्टफोन में फिजिकल SIM ट्रे के साथ 5,235 mAh की बैटरी हो कती है। इसमें SIM कार्ड स्लॉट को हटाने से मिलने वाले अतिरिक्त स्पेस से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी को उपलब्ध कराया जा सकेगा।
इससे पहले एक लीक में कहा गया था कि आगामी सीरीज के iPhone 18 Pro के फिजिकल SIM वाले वर्जन में 4,056 mAh और eSIM वाले मॉडल में 4,288 mAh की बैटरी हो सकती है। इसकी तुलना में iPhone 17 Pro के फिजिकल SIM और eSIM वेरिएंट्स में क्रमशः 3,998 mAh और 4,252 mAh की बैटरी दी गई है। इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung के प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होने वाले Samsung Galaxy S27 Ultra में भी बैटरी कैपेसिटी को बढ़ाकर 5,500 mAh किया जा सकता है।
एपल की iPhone 18 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी पेश हो सकता है। एपल ने iPhone Ultra के लिए डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। इस स्मार्टफोन का डिवेलपमेंट शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया था। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की जुलाई के अंत तक बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। भारत में भी फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग होने की संभावना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन