• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस

अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस

UIDAI ने Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने और अपडेट करने की नई सुविधा शुरू कर दी है। यह सर्विस 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस

Photo Credit: Google

अब Aadhaar App से घर बैठे मुफ्त में Email ID जोड़ना और अपडेट करना संभव होगा

ख़ास बातें
  • Aadhaar App से घर बैठे Email ID अपडेट करें
  • 6 महीने तक मुफ्त रहेगी नई सुविधा
  • Email लिंक होने पर मिलेगा ऑथेंटिकेशन अलर्ट
विज्ञापन

अगर आपके Aadhaar कार्ड में अब तक ईमेल ID लिंक नहीं है या पुरानी ईमेल बदलना चाहते हैं, तो अब इसके लिए Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने Aadhaar App में नया फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स घर बैठे ही अपनी ईमेल ID जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के मुताबिक, यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और शुरुआती 6 महीने तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

सरकार के मुताबिक, यह सुविधा सिर्फ Aadhaar App के जरिए उपलब्ध होगी। यानी अब ईमेल ID अपडेट कराने के लिए Aadhaar सेवा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी। मंत्रालय ने बताया कि नई सर्विस शुरू होने के दो दिन के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने Aadhaar App के जरिए अपनी ईमेल ID अपडेट कर ली है। यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

सरकार का कहना है कि Aadhaar से ईमेल ID लिंक होने पर यूजर्स को हर बार Aadhaar Authentication होने पर रियल-टाइम ईमेल नोटिफिकेशन मिलेगा। इससे Aadhaar के इस्तेमाल पर नजर रखना आसान होगा और सुरक्षा भी बेहतर होगी।

Aadhaar App के जरिए सिर्फ ईमेल ID ही नहीं, बल्कि मोबाइल नंबर अपडेट करने और एड्रेस बदलने जैसी कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग Aadhaar App के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं, जबकि करीब 10 लाख यूजर्स ने इसी प्लेटफॉर्म से अपना पता अपडेट किया है।

UIDAI ने लोगों से अपील की है कि अगर उनकी Aadhaar प्रोफाइल में ईमेल ID नहीं जुड़ी है या उसे बदलने की जरूरत है, तो वे Aadhaar App को डाउनलोड या अपडेट करके इस सुविधा का फायदा उठाएं। सरकार का कहना है कि यह कदम Aadhaar से जुड़ी सेवाओं को ज्यादा आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »