आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500e शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष पेश की गई Vivo X300 सीरीज की जगह लेगी
Photo Credit: Vivo
भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में Vivo X300 को लॉन्च किया गया था
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo X500 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500e शामिल हो सकते हैं। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस सीरीज के Vivo X500 Pro Max की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ दिया जा सकता है। यह कैमरा हाई-क्वालिटी टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है।
इस सीरीज के Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। Vivo X500 Pro में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है। यह Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। Vivo X300 Pro की 6,510mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!