Asus ने भारत में Vivobook 15 (2026) और TUF Gaming A15 (2026) लॉन्च कर दिए हैं। नए लैपटॉप AI प्रोसेसर, DDR5 RAM, Windows 11 और No Cost EMI ऑफर्स के साथ आए हैं।
Photo Credit: Asus
Asus Vivobook 15 की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये रखी गई है
Asus ने भारतीय बाजार में अपने दो नए लैपटॉप Asus Vivobook 15 (2026) और Asus TUF Gaming A15 (2026) लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि Vivobook 15 देश का पहला लैपटॉप है, जिसमें Intel Core 5 Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं TUF Gaming A15 को Amazon Prime Day स्पेशल के तौर पर पेश किया गया है। दोनों लैपटॉप Windows 11, AI फीचर्स और DDR5 RAM के साथ आते हैं।
Asus Vivobook 15 (2026) की शुरुआती कीमत 1,07,990 रुपये रखी गई है। इसे भारत में Amazon और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। वहीं Asus TUF Gaming A15 की कीमत 1,24,990 रुपये है और यह Amazon Exclusive Prime Day Special के तौर पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी बैंक डिस्काउंट, Easy Pay ऑप्शन और 9 महीने तक No Cost EMI का भी फायदा दे रही है।
Asus Vivobook 15 में Intel Core 5 320 (Series 3) प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Intel AI Boost NPU मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह AI से जुड़े Windows फीचर्स के लिए 16 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देता है। लैपटॉप में 15.6 इंच Full HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, 16GB DDR5 RAM और 512GB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, फिंगरप्रिंट सेंसर, बैकलिट कीबोर्ड, Copilot Key और 720p HD वेबकैम के साथ प्राइवेसी शटर मिलता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसका वजन 1.7 किलोग्राम है।
दूसरी ओर, Asus TUF Gaming A15 में AMD Ryzen 7 8845HS प्रोसेसर के साथ NVIDIA GeForce RTX 3050 (4GB) GPU दिया गया है। इसमें 16GB DDR5 RAM, 512GB PCIe 4.0 SSD और 15.6 इंच Full HD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिए इसमें डुअल फैन कूलिंग सिस्टम, Adaptive Sync और Xbox Game Pass Premium का दो महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है।
दोनों लैपटॉप Windows 11 Home पर चलते हैं और इनके साथ Microsoft Office Home 2024 और Microsoft 365 Basic का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Vivobook 15 में 42Wh बैटरी दी गई है, जो 49 मिनट में 60% तक चार्ज होने का दावा करती है। वहीं TUF Gaming A15 में 48Wh बैटरी, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और कई USB पोर्ट्स के साथ HDMI कनेक्टिविटी भी मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!