केंद्र सरकार ने BAT BMS और Epoch Li-ion ऐप्स को Play Store और App Store से हटाने का आदेश दिया है। इनका गलत इस्तेमाल कर Bluetooth के जरिए ई-रिक्शा बंद किए जा रहे थे।
Photo Credit: Unsplash/ Leonie Clough
सरकार ने BAT BMS और Epoch Li-ion ऐप्स को ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया
दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल ऐप्स पर केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने BAT BMS और Epoch Li-ion नाम के दो ऐप्स को Google Play Store और Apple App Store से हटाने का आदेश दिया है। इन ऐप्स का गलत इस्तेमाल कर कुछ लोग चलते हुए ई-रिक्शा को दूर से बंद कर रहे थे, जिससे ड्राइवरों को बीच सड़क में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
BAT BMS और Epoch Li-ion बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स हैं, जो Bluetooth के जरिए लिथियम-आयन बैटरी से कनेक्ट होकर उसकी सेटिंग्स मॉनिटर करने के लिए बनाए गए हैं। हालांकि, कुछ लोग इनका इस्तेमाल "प्रैंक" के नाम पर ई-रिक्शा की बैटरी को रिमोट तरीके से डिस्चार्ज या बंद करने के लिए कर रहे थे। इससे चलते हुए वाहन अचानक रुक जा रहे थे।
NDTV Profit के अनुसार, MeitY सचिव एस. कृष्णन ने पुष्टि की है कि दोनों ऐप्स को ऐप स्टोर्स से हटाने की कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के संभावित खतरनाक ऐप्स को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर आने से रोकने के लिए Google और Apple जैसे ऐप स्टोर ऑपरेटर्स के साथ भी इस मुद्दे पर काम करेगी।
ऐप का गलत इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति सिर्फ ऐप खोलकर Bluetooth के जरिए आसपास मौजूद बैटरी से कनेक्ट होता है और डिस्चार्ज स्विच ऑन कर देता है। इसके बाद ई-रिक्शा तुरंत बंद हो जाता है। वाहन तब तक दोबारा चालू नहीं हो सकता, जब तक उसी ऐप के जरिए उसे वापस ऑन न किया जाए।
सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर अपना वाहन बंद होने के बाद परेशान नजर आए। ऐसे मामलों में कई ड्राइवरों की पूरे दिन की कमाई प्रभावित हो सकती है। खासकर वे चालक जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या जो इस तकनीक के बारे में जानकारी नहीं रखते, उन्हें ज्यादा दिक्कत होती है।
रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि ये ऐप्स मूल रूप से बैटरी का वोल्टेज, तापमान और करंट जैसी जानकारियां मॉनिटर करने के लिए बनाए गए थे। लेकिन कई सिस्टम में पासवर्ड या किसी तरह का ऑथेंटिकेशन नहीं होने की वजह से इनके कंट्रोल फीचर्स का गलत इस्तेमाल संभव हो गया। अधिकारी के मुताबिक, इसी कमी का फायदा उठाकर कोई भी व्यक्ति बैटरी का पावर आउटपुट बंद कर सकता था, जिससे ई-रिक्शा अचानक रुक जाता था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास