iPhone 16 में हो सकते हैं 5 कलर ऑप्शंस, लीक हुई डमी यूनिट्स

एपल की नई आईफोन सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं

iPhone 16 में हो सकते हैं 5 कलर ऑप्शंस, लीक हुई डमी यूनिट्स

पिछले वर्ष पेश की गई कंपनी की iPhone 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन, पिंक, ब्लैक और व्हाइट कलर्स में दिख रहा है
  • आईफोन 16 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • iPhone 16 Pro मॉडल्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष पेश की गई कंपनी की iPhone 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर JSonny Dickson (@SonnyDickson) ने आईफोन 16 की डमी यूनिट्स को लीक किया है। यह स्मार्टफोन पांच कलर्स और नए डिजाइन वाले कैमरा आइलैंड के साथ दिख रहा है। यह ब्लू, ग्रीन, पिंक, ब्लैक और व्हाइट कलर्स में है। इससे पहले एनालिस्ट Ming Chi Kuo ने आईफोन 16 के लिए समान कलर्स ऑप्शंस की जानकारी दी थी। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस को ब्लू, ग्रीन, पिंक, ब्लैक और येलो कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। इन स्मार्टफोन्स में मैट फिनिश थी। 

आईफोन 16 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में A18 बायोनिक चिप और आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स में A18 Pro चिप दिया जा सकता है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro मॉडल्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। इन स्मार्टफोन्स को सेल्स शुरू होने के पहले दिन से उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए इसके लिए एपल अपनी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फर्मों के साथ टाई-अप कर सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत, आगामी iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। इससे लॉन्च के तुरंत बाद iPhone 16 Pro मॉडल्स को देश में उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तमिलनाडु की फैक्टरी में इन स्मार्टफोन्स को बनाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो में कम्पैटिबल USB चार्जर के साथ 27 W की पीक चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट था। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »