Apple की भारत में iPhone 16 Pro बनाने की तैयारी

आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है

Apple की भारत में iPhone 16 Pro बनाने की तैयारी

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स को बिक्र शुरू होने के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है
  • एपल ने 2017 में भारत में आईफोन बनाने की शुरुआत की थी
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro मॉडल्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। इन स्मार्टफोन्स को सेल्स शुरू होने के पहले दिन से उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके लिए इसके लिए एपल मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फर्मों के साथ टाई-अप कर सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत, आगामी iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जा सकती है। इससे लॉन्च के तुरंत बाद iPhone 16 Pro मॉडल्स को देश में उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तमिलनाडु की फैक्टरी में इन स्मार्टफोन्स को बनाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। 

हाल ही में ITHome की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था। हालांकि, आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो दोनों में कम्पैटिबल USB चार्जर के साथ 27 W की पीक चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट था। एपल का दावा है कि 20 W या अधिक के पावर एडैप्टर के इस्तेमाल से आईफोन 15 सीरीज के सभी वेरिएंट्स को 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में  में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। एपल ने इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। DigitTimes in Asia की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की योजना आगामी आईफोन 16 सीरीज में पेरिस्कोप लेंस का इस्तेमाल बढ़ाने की है। इस वजह से इस लेंस के कुछ सप्लायर्स को इनके लिए अधिक ऑर्डर दिए गए हैं। टेटाप्रिज्म कैमरा कंपोनेंट्स के लिए ताइवान के लेंस मॉड्यूल मैन्युफैक्चरर्स Largan Precision और Genius Electronic Optical प्रमुख सप्लायर्स हो सकते हैं। आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटीज के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा हो सकते हैं। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »