Apple का iPhone Air पर भरोसा बरकरार, मैन्युफैक्चरिंग में नहीं होगी कटौती!

पिछले महीने लॉन्च की गई इस स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए एपल को मजबूत डिमांड मिल रही है

Apple का iPhone Air पर भरोसा बरकरार, मैन्युफैक्चरिंग में नहीं होगी कटौती!

इस स्मार्टफोन में कंपनी का A19 Pro चिप दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह एपल का सबसे स्लिम मोबाइल है
  • कंपनी की iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की कोई योजना नहीं है
  • इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले महीने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन शामिल हैं। नई आईफोन सीरीज के iPhone Air की डिमांड कमजोर रहने और कंपनी की इसकी मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की अटकल थी। हालांकि, एपल की इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की योजना नहीं है। 

AppleInsider की ओर से देखे गए एक इनवेस्टर नोट में TD Securities के T D Cowen ने कहा है कि इस वर्ष एपल की iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की कोई योजना नहीं है। इसमें बताया गया है कि अक्टूबर के लिए iPhone Air का पूर्वानुमान बरकरार है। इस स्मार्टफोन की तीसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग का टारगेट 30 लाख यूनिट्स और चौथी तिमाही में 70 लाख यूनिट्स का है। T D Cowen ने बताया है कि सितंबर तिमाही में iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग 5.4 करोड़ यूनिट्स और दिसंबर तिमाही में 7.9 करोड़ यूनिट्स की होने का अनुमान है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के लिए एपल को मजबूत डिमांड मिल रही है। iPhone Air की थिकनेस 5.6 mm की है। यह एपल का सबसे स्लिम मोबाइल है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग में 80 प्रतिशत रिसाइकल्ड टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें एपल का A19 Pro चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी 27 घंटे तक चल सकती है। 

हाल ही में Nikkei Asia की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एपल ने iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का फैसला किया है। इसका कारण चीन के अलावा अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन की कम बिक्री है। एपल की नई आईफोन सीरीज के स्मार्टफोन्स की भारत में भी मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में एपल ने दोबारा टॉप पांच स्मार्टफोन कंपनियों में जगह बनाई है। एपल ने लगभग 49 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ लगभग 10 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी की सेल्स में iPhones 16s का बड़ा योगदान है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »