• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के लिए इस देश में बढ़ी मुश्किल, सेल्स बढ़ाने के लिए iPhone पर भारी डिस्काउंट

Apple के लिए इस देश में बढ़ी मुश्किल, सेल्स बढ़ाने के लिए iPhone पर भारी डिस्काउंट

Huawei ने स्मार्टफोन्स सहित प्रीमियम डिवाइसेज के प्राइसेज में कमी की है। इससे पिछली कुछ तिमाहियों में चीन में कंपनी की सेल्स तेजी से बढ़ी है

Apple के लिए इस देश में बढ़ी मुश्किल, सेल्स बढ़ाने के लिए iPhone पर भारी डिस्काउंट

कंपनी ने चीन में iPhone 16 सीरीज पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की है

ख़ास बातें
  • Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से एपल को कड़ी टक्कर मिल रही है
  • कंपनी ने आईफोन्स पर CNY 500 या लगभग 69 डॉलर के डिस्काउंट की पेशकश की है
  • चीन में इकोनॉमी की रफ्तार धीमी है और कंज्यूमर्स ने खर्च घटाया है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के लिए चीन में कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है। इस वजह से कंपनी ने चीन में iPhone 16 सीरीज पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की है। Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों से एपल को कड़ी टक्कर मिल रही है और यह अपना मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए आईफोन्स पर डिस्काउंट दे रही है। 

Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल के कई आईफोन मॉडल्स पर 4-7 जनवरी तक चलने वाले प्रमोशन के दौरान पेमेंट के विशेष तरीकों का इस्तेमाल करने पर डिस्काउंट दिया जाएगा। कंपनी ने आईफोन्स पर CNY 500 या लगभग 69 डॉलर के डिस्काउंट की पेशकश की है। चीन में इकोनॉमी की ग्रोथ धीमी है और इन्फ्लेशन में बढ़ोतरी हो रही है। इस वजह से चीन के कंज्यूमर्स सतर्कता से खर्च कर रहे हैं। Huawei ने स्मार्टफोन्स सहित प्रीमियम डिवाइसेज के प्राइसेज में कमी की है। इससे पिछली कुछ तिमाहियों में Huawei की सेल्स तेजी से बढ़ी है। एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की योजना बनाई है। 

एपल की जल्द नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने की योजना है। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी के इस स्मार्टफोन का मॉडल बदलने की अटकल है। यह iPhone SE 4 के बजाय iPhone 16E के तौर पर लाया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Majin Bu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि एपल के आगामी अफोर्डेबल स्मार्टफोन को iPhone 16E कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एल्युमीनियम फ्रेम दिया जा सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। नए स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स भी मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में एपल का पहला 5G बेसबैंड चिप दिया जा सकता है। इसका डिजाइन iPhone के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Apple Intelligence फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें 6 GB और 8 GB के LPDDR5 RAM के विकल्प हो सकते हैं। कंपनी ने iPhone की सेल्स को बढ़ाने के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स पेश करने की तैयारी की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »