Apple को iPhone 15 के लिए मिल सकती है जोरदार डिमांड, कंपनी के पैनल ऑर्डर्स से मिला संकेत

स्मार्टफोन की इस सीरीज में इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जून 2023 18:31 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 होगा
  • एपल ने आईफोन 15 सीरीज के बारे में जानकारी नहीं दी है
  • भारत में एपल ने मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है

पिछले वर्ष कंपनी ने आईफोन 14 सीरीज पेश की थी

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की नई सीरीज इस वर्ष के अंत में लॉन्च होने की संभावना है। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन्स Apple के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले वर्जन iOS 17 पर चलेंगे। कंपनी को आईफोन की नई सीरीज के लिए डिमांड मजबूत होने की उम्मीद है। इसका संकेत एपल की ओर से दिए गए पैनल के ऑर्डर्स से मिल रहा है। 

Display Supply Chain Consultants (DSCC) ने हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वर्ष जून में आईफोन 14 के लिए दिए गए पैनल ऑर्डर्स की तुलना में आईफोन 15 के लिए ये ऑर्डर्स लगभग 100 गुना अधिक हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पैनल की शिपमेंट्स में आईफोन 15 प्रो और आईफोन 14 प्रो के डिस्प्ले की हिस्सेदारी क्रमशः 58 प्रतिशत और 43 प्रतिशत की थी। इससे यह संकेत मिल रहा है कि एपल आईफोन 15 प्रो के लिए मजबूत डिमांड की तैयारी कर रही है। पिछले वर्ष कंपनी ने आईफोन 14 सीरीज पेश की थी। इस सीरीज में कंपनी को आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स की डिमांड आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस से अधिक मिली थी। 

एपल ने आईफोन 15 सीरीज के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इस सीरीज के स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। एक टिप्सटर ने बताया था कि आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में आईफोन 14 प्रो के समान 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

कंपनी के लिए भारत का महत्व बढ़ रहा है। कंपनी ने मई में देश से 10,000 करोड़ रुपये के iPhone का एक्सपोर्ट किया है। एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाया है। पिछले वित्त वर्ष में देश से आईफोन का एक्सपोर्ट बढ़कर लगभग पांच अरब डॉलर हो गया था। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने बताया है कि अप्रैल और मई में स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट दोगुने से अधिक बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का था। एपल के कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी लगभग सात प्रतिशत की है। कंपनी ने देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम से भी स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन बढ़ा है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  2. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  3. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  4. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  5. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
  6. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  7. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  9. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  10. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.