JioPC हुआ अनाउंस: TV को बना देगा पावरफुल AI कंप्यूटर! जानिए सब कुछ

JioPC किसी भी टीवी या मॉनिटर को AI-पावर्ड कंप्यूटर में बदलने की क्षमता और Jio के क्लाउड इंटीग्रेशन के साथ यह हर घर और बिजनेस के लिए स्मार्ट सॉल्यूशन बन सकता है।

JioPC हुआ अनाउंस: TV को बना देगा पावरफुल AI कंप्यूटर! जानिए सब कुछ

Photo Credit: Jio

JioPC में Pay-as-you-use सिस्टम होगा, यानी जितना इस्तेमाल करेंगे उतना ही खर्च

ख़ास बातें
  • JioPC किसी भी स्क्रीन को स्मार्ट AI-पावर्ड कंप्यूटर बना सकता है
  • क्लाउड और AI इंटीग्रेशन के साथ किफायती पर्सनल कंप्यूटिंग का वादा
  • Reliance AGM 2025 में JioFrames, Riya AI और JioStar भी पेश
विज्ञापन

Reliance Industries ने अपनी 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM 2025) में एक ऐसा प्रोडक्ट पेश किया है, जो भारत में पर्सनल कंप्यूटिंग के मायने बदलने वाला साबित हो सकता है। कंपनी ने JioPC लॉन्च किया है, जिसे किसी भी टीवी या मॉनिटर से कनेक्ट करके एक स्मार्ट, AI-रेडी कंप्यूटर में बदला जा सकता है। Jio का दावा है कि यह डिवाइस न सिर्फ किफायती होगा, बल्कि हर घर और छोटे बिजनेस को डिजिटल वर्क, ऑनलाइन एजुकेशन और एंटरटेनमेंट का ऑल-इन-वन सॉल्यूशन देगा। कंपनी ने JioPC के साथ-साथ स्मार्ट AR ग्लासेस JioFrames, AI वॉयस असिस्टेंट Riya और AI-बेस्ड मीडिया इनिशिएटिव JioStar जैसे प्रोडक्ट्स भी पेश किए।

RIL AGM 2025 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने बताया कि JioPC को खासतौर पर AI-रेडी और क्लाउड-फर्स्ट मॉडल पर डिजाइन किया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए बस आपको अपने Jio Set-Top Box में एक कीबोर्ड कनेक्ट करना है और आपका टीवी तुरंत फुल-फीचर कंप्यूटर में बदल जाएगा।

आकाश अंबानी ने AGM में कहा, "JioPC सिर्फ एक डिवाइस नहीं है, ये आपकी स्क्रीन को भविष्य में झांकने का मौका देता है। चाहे आप काम कर रहे हों, पढ़ाई कर रहे हों या फिर एंटरटेनमेंट, JioPC हर जगह आपका AI असिस्टेंट बन जाएगा।"

JioPC में क्या खास है?

  • क्लाउड-बेस्ड कंप्यूटिंग: लोकल हार्डवेयर की लिमिटेशन को किनारे रखते हुए JioPC पूरी तरह क्लाउड से पावर्ड होगा।
  • AI-रेडी: इसे Jio के AI इकोसिस्टम के साथ इंटिग्रेट किया गया है, ताकि पर्सनलाइज्ड और स्मार्ट यूजर एक्सपीरियंस मिले।
  • किफायती मॉडल: Pay-as-you-use सिस्टम होगा, यानी जितना इस्तेमाल करेंगे उतना ही खर्च।
  • सिक्योर और अपडेटेड: क्योंकि डेटा और प्रोसेसिंग क्लाउड पर है, यूजर को हमेशा लेटेस्ट अपडेट और हाई-परफॉर्मेंस एक्सेस मिलने की बात कही गई है।

क्या JioPC गेम-चेंजर साबित होगा?

भारत में अभी भी बड़ी आबादी हाई-एंड लैपटॉप या PCs यूज नहीं करते हैं। JioPC द्वारा उस गैप को भरने की उम्मीद है। क्योंकि इसमें TV या मॉनिटर (जो बड़ी संख्या में लोगों के घर पर मौजूद रहते हैं) केवल कीबोर्ड और माउस लगाकर PC में बदला जा सकता है, तो ऐसे में यह एजुकेशन, गेमिंग या केवल एंटरटेनमेंट के लिहाज से लोगों को आकर्षित कर सकता है।

RIL AGM 2025 में और क्या-क्या अनाउंस हुआ?

AGM 2025 में JioPC के साथ-साथ JioFrames, AI असिस्टेंट Riya और कई AI-ड्रिवन इनिशिएटिव भी पेश किए गए। साफ है कि Reliance का फोकस अब पूरी तरह से AI-फर्स्ट स्ट्रैटेजी पर है और JioPC इसका अहम हिस्सा बनने वाला है।

JioPC क्या है?

JioPC, Reliance Jio का नया डिवाइस है, जो टीवी या मॉनिटर से कनेक्ट होकर उन्हें AI-रेडी स्मार्ट कंप्यूटर में बदल देता है।

JioPC का इस्तेमाल किन कामों के लिए किया जा सकता है?

ऑनलाइन एजुकेशन, डिजिटल वर्क, बिजनेस टास्क, एंटरटेनमेंट और क्लाउड-बेस्ड AI सर्विसेज के लिए।

क्या JioPC की कीमत एनाउंस हुई है?

Reliance ने अभी आधिकारिक प्राइसिंग और उपलब्धता की डिटेल्स शेयर नहीं की हैं।

JioPC किन प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है?

यह Jio के डिजिटल इकोसिस्टम और क्लाउड सेवाओं के साथ इंटीग्रेटेड है।

क्या JioPC भारत में ही लॉन्च होगा?

हां, फिलहाल इसका फोकस भारतीय बाजार पर है।

AGM 2025 में और कौन से प्रोडक्ट्स पेश हुए?

JioPC के अलावा, Reliance ने JioFrames (AR ग्लासेस), Riya (AI वॉयस असिस्टेंट) और JioStar (AI-बेस्ड मीडिया प्लेटफॉर्म) भी पेश किए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »