Honor Magic V5 फोल्डेबल फोन 64MP कैमरा, 5820mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Honor ने यूके और कुछ यूरोपीय देशों में Honor Magic V5 को लॉन्च कर दिया है।

Honor Magic V5 फोल्डेबल फोन 64MP कैमरा, 5820mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Honor

Honor Magic V5 में 7.95 इंच की 2K 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Honor Magic V5 में 7.95 इंच की 2K 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Magic V5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।
  • Honor Magic V5 में 5,820mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Honor ने यूके और कुछ यूरोपीय देशों में Honor Magic V5 को लॉन्च कर दिया है। Honor के इस लेटेस्ट बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन में 6.43 इंच की एक्सटीरियर डिस्प्ले और 7.95 इंच की इनर डिस्प्ले दी गई है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन 5,820mAh की बैटरी से लैस है जो कि 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Honor Magic V5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Magic V5 Price

यूके में Honor Magic V5 के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 1,699 (लगभग 2,01,00 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, डॉन गोल्ड और आइवरी व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आपको बता दें कि Magic V5 बीते महीने चीन में सबसे पहले लॉन्च किया गया था। इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,07,500 रुपये) है। यह फोन चीन में डॉन गोल्ड, सिल्क रोड डुनहुआंग, वेलवेट ब्लैक और वार्म व्हाइट कलर में उपलब्ध है। 

Honor Magic V5 Specifications, Features

Honor Magic V5 में 7.95 इंच की 2K 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2172×2352 पिक्सल है। वहीं दूसरी 6.45 इंच की 8T LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1060×2376 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 4,320Hz PWM डिमिंग और DCI-P3 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज प्रदान करते हैं। इस फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB रैम और 512GB इन बिल्ट स्टोरेज दी गई है। Magic V5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Magic V5 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस/AGPS, एनएफसी, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 + IP59 रेटिंग से लैस है। Magic V5 में 5,820mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोल्डेबल फोन की मोटाई 8.8 मिमी (फोल्ड होने पर), 4.1 मिमी (अनफोल्ड होने पर) और वजन 217 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »