इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD AMOLED टचस्क्रीन एंटी-ग्लेर कोटिंग के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए S Pen का सपोर्ट है
इस लैपटॉप को सिंगल ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने भारत में शुक्रवार को Galaxy Book 5 को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 या Core Ultra 7 प्रोसेसर्स का विकल्प है। इसमें 12 TOPS (ट्रिलियंस ऑफ ऑपरेशंस प्रति सेकेंड) तक उपलब्ध कराने वाली न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Samsung Galaxy Book 5 का भारत में प्राइस
इस लैपटॉप के बेस वेरिएंट का प्राइस 77,990 रुपये का है। यह Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर्स के साथ चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसे 16 GB या 32 GB के RAM और 512 GB या 1 TB की स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। इसे सिंगल ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप की बिक्री सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और कंपनी के चुनिंदा ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी। सैमसंग ने शुरुआती ऑफर के तौर पर कस्टमर्स के लिए 10,000 रुपये के बैंक-बेस्ड कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प की पेशकश की है।
Samsung Galaxy Book 5 के स्पेसिफिकेशंस
इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD AMOLED टचस्क्रीन एंटी-ग्लेर कोटिंग के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए S Pen का सपोर्ट है। इसे Intel Core Ultra 7 (255 U) तक प्रोसेसर और 32 GB तक के RAM और 1 TB तक की स्टोरेज के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। सैमसंग का दावा है कि Galaxy Book 5 इसके पिछले वर्जन की Galaxy Book 4 की तुलना में 38 प्रतिशत तक बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search और AI Photo Remaster जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Galaxy Book 5 में कनेक्टिविटी के लिए दो बिल्ट-इन HDMI, दो USB Type-A, दो USB Type-C पोर्ट, एक माइक्रोSD स्लॉट और LAN कनेक्शन के लिए RJ45 पोर्ट के विकल्प हैं। कंपनी के हाल ही में पेश किए गए Galaxy Book लैपटॉप्स के समान इस लैपटॉप में एक अलग Copilot बटन दिया गया है। यह क्विक शेयर, मल्टी-कंट्रोल और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए सेकेंड स्क्रीन की पेशकश करता है। इस लैपटॉप में 61.2 Wh की बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत