Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट

Amazon की सेल में OnePlus, Samsung, Redmi, Nothing जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर दिए गए हैं।

Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट

Amazon Prime Days Sale, और Flipkart GOAT सेल आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 को Amazon सेल में 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • iPhone 17 Pro को Flipkart सेल में 1,12,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • realme NARZO 80 Lite 4G को सेल में 11,498 रुपये में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

Amazon और Flipkart, दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार सेल आज रात से शुरू होने वाली है। Amazon अपनी Prime Day Sale लेकर आई है, जबकि Flipkart पर GOAT सेल का धमाल होगा। इन दोनों ही महा-सेल में ग्राहकों को कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर धांसू डील्स मिलने वाले हैं। ग्राहकों को सीधा डिस्काउंट तो मिलेगा ही लेकिन साथ में बैंक ऑफर्स के साथ ज्यादा से ज्यादा बचत करने का मौका भी दिया जाएगा। 

Amazon Prime Days Sale, और Flipkart GOAT सेल आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएगी। Amazon की सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है जबकि Flipkart की GOAT सेल सभी मेंबर्स के लिए होगी। हालांकि प्लस मेंबर्स को 24 घंटे पहले ही सेल का एक्सेस मिलेगा। Amazon की सेल में OnePlus, Samsung, Redmi, Nothing जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर दिए गए हैं। आइए आपको बताते हैं Amazon और Flipkart की सेल में कौन से स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं बेस्ट ऑफर्स! 

Amazon Prime Days Sale Smartphone Deals

OnePlus 13
OnePlus 13 को Amazon सेल में 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि फोन का MRP 72,999 रुपये है। फोन पर 25% का सीधा डिस्काउंट है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर भी यहां लागू होता है। SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है जो कि एक दमदार प्रोसेसर है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा मिलता है। 

OnePlus 13s 
OnePlus 13s को Amazon सेल में 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसका MRP 57,999 रुपये है। फोन पर 14% का सीधा डिस्काउंट दिया गया है। SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus 13s में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है जो कि एक दमदार प्रोसेसर है। 5850mAh की विशाल बैटरी इसमें दी गई है। 

Nothing Phone (3)
Nothing Phone (3) को Amazon की सेल में 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन का एमआरपी 84,999 रुपये है। कंपनी ने यहां 51% की छूट दी है। SBI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 1 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन में 50MP के चार कैमरा हैं। इसमें 5500mAh की बैटरी मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 8s Gen 4 Chipset इसमें दिया गया है। 

realme NARZO 80 Lite 4G 
realme NARZO 80 Lite 4G को सेल में 11,498 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसका MRP 16,999 रुपये है। फोन पर 32% की छूट है। इसके अलावा अगर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो लगभग 500 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है। फोन में 6300mAh की बैटरी मिलती है। यह 7.94mm स्लिम डिजाइन में आता है। 

Flipkart GOAT Sale Smartphone Deals

Flipkart की GOAT सेल आज रात से सभी मेंबर्स के लिए शुरू होने जा रही है। सेल में सबसे अधिक चर्चा iPhone पर मिलने वाली डील्स को लेकर है। कंपनी ने सेल में iPhones की खरीद पर धमाकेदार ऑफर निकाले हैं। इसमें iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15 सीरीज के मॉडल्स शामिल हैं। आइए जानते हैं बेस्ट डील्स के बारे में। 

iPhone 17 Pro Max 
iPhone 17 Pro Max को Flipkart सेल में 1,49,900 रुपये की बजाए 1,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। 

iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro को Flipkart सेल में 1,12,000 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि आमतौर पर फोन 1,34,000 रुपये में लिस्ट होता है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एक सिनेमैटिक डिस्प्ले बताया गया है जिसमें शार्प कलर्स उभर कर आते हैं। फोन में कंपनी का लेटेस्ट A19 प्रोसेसर मिलता है।

iPhone 17
iPhone 17 को Flipkart सेल में 82900 रुपये की बजाए 70,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद के साथ बैंक ऑफर भी शामिल हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर 7000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी इसमें शामिल है। iPhone 17 में कंपनी ने 120Hz डिस्प्ले दिया है जो ProMotion फीचर से लैस होकर आता है।

Samsung Galaxy S25 5G
Samsung Galaxy S25 5G को सेल 74,999 रुपये की बजाए 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 24% की छूट मिल रही है। इस फोन में कंपनी ने 50MP + 10MP + 12MP कैमरा सेटअप दिया है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। यह 6.2 इंच Dynamic AMOLED 2X Display से लैस है। फोन में 4000mAh की बैटरी है। 

Samsung Galaxy S25 FE 5G
Samsung Galaxy S25 FE 5G को सेल 59,999 रुपये की बजाए 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन पर 20% की छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर 2800 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन में कंपनी ने 50MP + 12MP + 8MP कैमरा सेटअप दिया है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। 4900 mAh की बड़ी बैटरी इसमें मिलती है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • कमियां
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरApple A19 Pro
फ्रंट कैमरा18-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
ओएसआईओएस 26
रिज़ॉल्यूशन1320x2868 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
डिस्प्ले6.82 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  3. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  4. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  5. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  6. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  7. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  8. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  10. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »