iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा

कंपनी पहली 2nm प्रोसेस पर बनी चिप का इस्तेमाल इनमें कर सकती है

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा

Photo Credit: X/@Jon4Lakers

फोन में नया कलर शेड डार्क चैरी देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन का कैमरा मॉड्यूल पुराने मॉडल iPhone 17 Pro से काफी बड़ा होगा।
  • iPhone 18 Pro का कैमरा बम्प 2mm तक बड़ा हो सकता है।
  • इसमें नया और आकर्षक कलर शेड जोड़ा गया है जो कि डार्क चैरी हो सकता है।
विज्ञापन

Apple का अपकमिंग iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले खूब सुर्खियों में है। फोन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खासतौर पर फोन की कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर एपल फैंस उत्साहित नजर आते हैं। नई आईफोन 18 सीरीज में अबतक सबसे अधिक चर्चा जिन फीचर्स को लेकर हो रही है, उनमें फोन का नया A20 Pro चिपसेट, और फोन का बड़ा कैमरा सेंसर शामिल है। अब इसके कैमरा की विशेषता का एक और लीक में खुलासा होता है। आइए जानते हैं डिटेल। 

iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले एक बार फिर से अपने कैमरा को लेकर सुर्खियों में आ गया है। फोन में कंपनी अबतक का सबसे धांसू हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड देने वाली है। फोन में नया कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसी के साथ इसमें नया और आकर्षक कलर शेड जोड़ा गया है जो कि डार्क चैरी के नाम से चर्चा में है। फोन में वेरिएबल अपर्चर होने की बात सामने आ रही है। अब कैमरा को लेकर नया लीक इसकी खासियतों की पुष्टि करता है। चीन से जाने माने टिप्स्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल ने Weibo पर iPhone 18 Pro को लेकर बड़ी बात कही है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन का कैमरा मॉड्यूल पुराने मॉडल iPhone 17 Pro से काफी बड़ा होगा। यानी बड़े सेंसर्स इसमें कंपनी इस्तेमाल करने जा रही है। 

iPhone 18 Pro का कैमरा बम्प 2mm तक बड़ा हो सकता है। प्रो सीरीज के दोनों ही मॉडल्स यानी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर होने की बातें सामने आ रही हैं। यानी कि सेंसर भी बड़ा होगा और इससे कैमरा मॉड्यूल की मोटाई भी बढ़ेगी। फोन का कैमरा पहले से ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है। हाल ही में कंपनी नए AI फीचर्स का खुलासा भी कर चुकी है। 

आईफोन 18 सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस की बात कही जा रही है। प्रो मॉडल्स में अल्ट्रा-पावरफुल A20 Pro चिप मिलने वाली है। कंपनी पहली 2nm प्रोसेस पर बनी चिप का इस्तेमाल इनमें कर सकती है जिससे कि फोन की परफॉर्मेंस 15 से 20% तक बढ़ सकती है। इसके साथ ही बैटरी के लिए भी पावर खपत कम हो सकती है। यानी नई सीरीज के फोन पहले से ज्यादा लम्बी बैटरी बैकअप के साथ आने वाले हैं। हालांकि Apple ने अधिकारिक रूप से अभी किसी फीचर की पुष्टि नहीं की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »