अबकी बार कंपनी डाइनेमिक आइलैंड को छोटा करने जा रही है। इसका साइज 25% तक कम हो सकता है।
iPhone 18 Pro Max के कैमरा मॉड्यूल की मोटाई बढ़ सकती है।
iPhone 18 Pro Max को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अपकमिंग iPhone सीरीज का यह टॉप मॉडल लॉन्च होने में अभी काफी समय है। लेकिन इस मॉडल का इंतजार एपल फैंस को बेसब्री से रहता है क्योंकि कंपनी इसमें सबसे खास और पावरफुल फीचर्स का इस्तेमाल करती है। खासकर यूजर्स iPhone को इसके कैमरा के लिए पसंद करते हैं। इसी संबंध में एक बड़ा अपडेट फोन के लिए मिल रहा है। iPhone 18 Pro Max के कैमरा अपग्रेड्स एक लीक में पता चलने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं iPhone 18 Pro Max के लेटेस्ट अपडेट।
iPhone 18 Pro Max के कैमरा अपग्रेड्स को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। फोन के डमी यूनिट्स लीक हो गए हैं। इन्हें देखकर पता चलता है कि कंपनी कैमरा में क्या अपग्रेड्स कर सकती है। YouTube पर Max Tech द्वारा ये डमी यूनिट्स दिखाए गए हैं। अबकी बार कंपनी डाइनेमिक आइलैंड को छोटा करने जा रही है। इसका साइज 25% तक कम हो सकता है। यानी करीबन 15mm का डाइनेमिक आइलैंड अबकी बार देखने को मिल सकता है। कंपनी शायद अभी पंचहोल कटआउट से परहेज कर रही है। कयास है कि iPhone 20 में यह कटआउट मिल सकता है जिसे एपल अपनी 20वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च करेगी।
iPhone 18 Pro Max के कैमरा मॉड्यूल की मोटाई बढ़ने जा रही है। लीकर ने दावा किया है कि यह 11.54mm तक हो सकता है। जबकि iPhone 17 Pro Max में इसकी मोटाई 11.23mm थी। लेंस को मिला दिया जाए तो यह 13.77mm तक जा सकती है। इसका साफ मतलब यह निकलता है कि कंपनी कैमरा के लिए बड़े सेंसर इस्तेमाल करने वाली है। संभावना है कि ऑप्टिकल जूम को 5x तक किया जा सकता है।
एपल अपने iPhone में कैमरा को हर बार अपग्रेड करती है। सेंसर साइज की बात की जाए तो iPhone 17 Pro Max में कंपनी ने 1/1.28 इंच का सेंसर दिया है जो कि Vivo X200 Ultra में भी मिलता है। iPhone 18 Pro Max में यह और ज्यादा बड़ा हो सकता है। इसी के साथ फोन की कुछ लम्बाई भी बढ़ सकती है। इसकी मोटाई भी ज्यादा हो सकती है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि कंपनी इस बार बैटरी क्षमता भी बढ़ा सकती है। बहरहाल, कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक संकेत अभी तक इन अपडेट्स को लेकर नहीं मिले हैं। लेकिन अपकमिंग सीरीज के लिए चर्चा जोर पकड़ने लगी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत