Amazon Prime Day Sale 2026 में Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 13, Xiaomi 17T, OnePlus 15R और iQOO Z11x 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। सेल 4 जुलाई से शुरू होगी।
Amazon Prime Day Sale 2026 में कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिलेंगे
Amazon Prime Day Sale 2026 अब शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट देने जा रही है। Amazon ने कई डील्स का पहले ही खुलासा कर दिया है, जिनमें Samsung, OnePlus, Xiaomi और iQOO जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन शामिल हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Prime Day Sale आपके लिए पैसे बचाने का अच्छा मौका साबित हो सकती है।
Amazon Prime Day Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और यह 6 जुलाई तक चलेगी। सेल का फायदा सिर्फ Amazon Prime Members उठा सकेंगे। कंपनी चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट या EMI ट्रांजैक्शन पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कई स्मार्टफोन्स पर No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर्स और अतिरिक्त बैंक बेनिफिट्स भी मिलेंगे। वहीं Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को फुल ट्रांजैक्शन पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इस सेल में किन स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी डील मिलने वाली है।
Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra Prime Day Sale में अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलने वाला है। फोन की मूल कीमत 1,29,999 रुपये है, लेकिन Amazon ने इसकी इफेक्टिव कीमत 84,999 रुपये तय की है। इसके अलावा खरीदारों को 9 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी मिलेगा।
Prime Day Sale में OnePlus 13 भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इस फोन की लॉन्च कीमत 72,999 रुपये है, जबकि सेल के दौरान बैंक ऑफर्स के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत 49,999 रुपये रह जाएगी।
अगर आपका बजट 50 हजार रुपये के आसपास है, तो OnePlus 15R भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 54,999 रुपये है, जबकि Prime Day Sale में यह 48,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध होगा।
Xiaomi का प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T भी इस सेल का हिस्सा होगा। इसकी सामान्य कीमत 84,999 रुपये है, लेकिन Prime Day Sale में बैंक ऑफर्स के बाद इसे 54,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
Amazon Prime Day Sale में iQOO Z11x 5G भी ऑफर के साथ मिलेगा। बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 19,999 रुपये तक पहुंच जाएगी।
Apple यूजर्स के लिए भी अच्छी खबर है। Amazon ने पुष्टि की है कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी Prime Day Sale का हिस्सा होंगे। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स की सेल कीमत का खुलासा नहीं किया है। इन्हें Prime Day Sale पेज पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे साफ है कि लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ इन पर भी आकर्षक डील्स मिलेंगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर