भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Frost Silver और Thunder Black कलर्स में उपलब्ध होगा
Photo Credit: Realme
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Realme Narzo 100 Lite 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme Narzo 80 Lite 5G की जगह लेगा।
भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Frost Silver और Thunder Black कलर्स में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। Realme Narzo 100 Lite 5G में आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसमें AI से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन को 5,60,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का AnTuTu स्कोर मिला है। Realme Narzo 100 Lite 5G में 7,000 mAh की 'Titan' बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी। यह स्मार्टफोन बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 स्क्वेयर mm वेपर चैंबर दिया गया है।
भारत में हाल ही में Realme P4 Lite 5G की बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme P4 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme P4 Lite 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 14 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme P4 Lite 5G की 7,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?