iPhone 17 Pro का 256 जीबी मॉडल यहां 89,900 रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है।
iPhone 17 Pro Max समेत कई एपल प्रोडक्ट्स पर कंपनी भारी छूट लेकर आई है।
iPhone 17 सीरीज का कोई स्मार्टफोन खरीदने का मन है तो Apple अपनी 50वीं एनेवर्सरी पर धांसू ऑफर लेकर आई है। कंपनी इस समय अपने 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है। सेलिब्रेशन के चलते कंपनी ने कुछ प्रोडक्ट्स पर धांसू डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इसमें कंपनी की लेटेस्ट iPhone सीरीज iPhone 17 के मॉडल्स पर भारी छूट दी जा रही है। इसके अलावा iPad और Apple Watch मॉडल्स भी डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
iPhone 17 Pro Max समेत कई एपल प्रोडक्ट्स पर कंपनी भारी छूट लेकर आई है। कंपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर Apple के अधिकारिक रिसैलर MyImagine Store पर कई प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। iPhone 17 Pro Max को बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं जिसका MRP 1,49,900 है। लेकिन डिस्काउंट और ऑफर्स के बाद इसे 1,02,900 रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फोन की खरीद पर 1 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया है। 4 हजार रुपये का कैशबैक ऑफर भी है। वहीं, एक्सचेंज के माध्यम से 6 हजार रुपये की छूट है जो 36 हजार रुपये तक भी जा सकती है।
iPhone 17 Pro का 256 जीबी मॉडल भी यहां 89,900 रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 का 256 जीबी मॉडल यूं तो 82,900 रुपये में आता है लेकिन डिस्काउंट, कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर लगाकर इसे 37,900 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। 512 जीबी वेरिएंट Rs. 57,900 तक में खरीदा जा सकता है।
iPhone Air भी इस मौके पर सस्ता खरीदा जा सकता है। फोन का 256 जीबी वेरिएंट 56,900 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, 512 जीबी वेरिएंट 76,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। कैशबैक डिस्काउंट के अलावा अगर आप डिवाइस को किश्तों में खरीदना चाहते हैं तो इसका भी लाभ लिया जा सकता है। यहां पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया गया है। 24 महीने तक की किश्तों में इसे खरीदा जा सकता है जिनकी कीमत 3,413 रुपये से शुरू होती है।
iPad (2025) का 128GB वेरिएंट 34,900 रुपये की बजाए 31,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPad Pro (M5) का 256GB, Wi-Fi मॉडल 94,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि 13 इंच मॉडल को 1,24,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। Apple Watch Ultra 3 को 89,900 रुपये की बजाए 84,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। प्रोडक्ट्स पर 2500 रुपये का सीधा डिस्काउंट और 3000 रुपये का बैंक कैशबैक ऑफर लगा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी