भारत में WhatsApp के हेड और  Meta के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर का इस्तीफा

पिछले सप्ताह मेटा ने 11,000 से अधिक वर्कर्स की छंटनी की थी। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 13 प्रतिशत है

भारत में WhatsApp के हेड और  Meta के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर का इस्तीफा

मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप ने भारत में अपनी पेमेंट्स सर्विस को बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • हाल ही में मेटा के भारत में हेड Ajit Mohan ने भी कंपनी छोड़ी थी
  • उन्होंने मेटा की राइवल Snap को जॉइन किया था
  • टेक कंपनियों ने भारत में कड़े कानून बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मैसेजिंग सर्विस WhatsApp के भारत में हेड Abhijit Bose और फेसबुक को चलाने वाली Meta के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर Rajiv Aggarwal ने इस्तीफा दे दिया है। इस महीने की शुरुआत में मेटा के भारत में हेड Ajit Mohan भी कंपनी छोड़कर इसकी राइवल Snap के साथ जुड़ गए थे। 

पिछले सप्ताह मेटा ने 11,000 से अधिक वर्कर्स की छंटनी की थी। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग 13 प्रतिशत है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि Aggarwal और Bose के इस्तीफे कंपनी की ओर से की गई छंटनी से नहीं जुड़ा। कंपनी ने भारत में Shivnath Thukral को पब्लिक पॉलिसी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। फेसबुक को भारत में रेगुलेटरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने बड़ी टेक कंपनियों के लिए सख्त कानून बनाने की शुरुआत की है। इससे इन कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। मेटा के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप ने भारत में अपनी पेमेंट्स सर्विस को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस सेगमेंट में वॉट्सऐप का मुकाबला Paytm, Google Pay और PhonePe से होगा। 

महामारी के दौरान टेक कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा था और इसका असर उनके वैल्यूएशंस पर भी दिखा था। इस वर्ष इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इन कंपनियों के वैल्यूएशंस में काफी गिरावट आई है। मेटा के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Mark Zuckerberg ने छंटनी की घोषणा करते हुए एंप्लॉयीज को मैसेज में बताया था, "मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने, कॉम्पिटिशन बढ़ने और विज्ञापनों में कमी से हमारा रेवेन्यू अनुमान से बहुत कम रहा है। मुझसे गलती हुई है और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।" उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने रिसोर्सेज AI, विज्ञापनों और मेटावर्स प्रोजेक्ट जैसे ग्रोथ की अधिक संभावना वाले एरिया में लगाने की जरूरत है।

मेटा ने कई वर्षों से लगातार ग्रोथ की थी लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में उसके प्रति दिन के यूजर्स में पहली बार कमी हुई थी। कंपनी की शुरुआत से यह पहली बार है कि जब इतनी बड़ी संख्या में स्टाफ को बाहर किया जा रहा है। Zuckerberg ने एनालिस्ट्स को बताया था, "यह मुश्किल दौर है और मुझे कम रिसोर्सेज के साथ अधिक काम करने की उम्मीद है।" जकरबर्ग को कंपनी की रीब्रांडिंग और मेटावर्स पर फोकस बढ़ाने से भारी नुकसान हुआ है। इस वर्ष उनकी वेल्थ लगभग आधी हो गई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »