• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला

Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। NTA का दावा है कि ऐप के Edit Feature का इस्तेमाल कथित फर्जी पेपर लीक स्कैम में किया जा रहा था।

Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला

Photo Credit: Unsplash/ Christian Wiediger

ख़ास बातें
  • Telegram के Edit Feature को लेकर NTA ने जताई चिंता
  • पुराने मैसेज में PDF बदलकर स्कैम का आरोप
  • Pavel Durov ने बैन का किया विरोध
विज्ञापन

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले भारत सरकार ने Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है। ऐप को 22 जून तक बैन किया गया है, जबकि Telegram के Message Edit फीचर पर 30 जून तक प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर Telegram का कौन-सा फीचर सरकार और NTA की चिंता की वजह बना।

NTA के मुताबिक, पूरा मामला Telegram के Edit Feature से जुड़ा है। यह फीचर यूजर्स को मैसेज भेजने के बाद उसमें बदलाव करने की सुविधा देता है। सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि मैसेज के साथ अटैच की गई फाइल्स और PDF भी बदली जा सकती हैं। एजेंसी का दावा है कि इसी फीचर का इस्तेमाल कथित पेपर लीक और फर्जीवाड़े से जुड़े स्कैम में किया गया।

कैसे काम करता है Telegram का Edit Feature?

Telegram में यूजर्स भेजे गए मैसेज को बाद में एडिट कर सकते हैं। अगर किसी मैसेज के साथ PDF या दूसरी फाइल अटैच की गई हो तो उसे भी बदला जा सकता है। NTA का कहना है कि कुछ लोगों ने इसी फीचर का फायदा उठाकर NEET पेपर लीक से जुड़े फर्जी दावे किए।

एजेंसी के मुताबिक, स्कैमर्स परीक्षा से एक-दो दिन पहले कथित "लीक पेपर" बेचते थे। परीक्षा खत्म होने के बाद वही लोग पुराने मैसेज को एडिट करके उसमें असली प्रश्नपत्र की PDF जोड़ देते थे। चूंकि मैसेज की मूल तारीख पुरानी ही दिखाई देती थी, इसलिए ऐसा लगता था कि प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध था।

NTA ने क्या कहा?

NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि परीक्षा के बाद एजेंसी को ऐसे मामलों की शिकायतें मिली थीं। उनके मुताबिक, कुछ Telegram चैनलों पर ऐसे पोस्ट दिखाए गए जिनमें दावा किया गया कि प्रश्नपत्र परीक्षा से दो दिन पहले शेयर किया गया था।

एजेंसी का कहना है कि पुराने मैसेज में नई फाइल जोड़कर स्क्रीनशॉट वायरल किए जाते थे, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम फैलता था। इसी वजह से Telegram के Edit Feature को लेकर चिंता जताई गई।

Telegram का क्या है पक्ष?

Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने ऐप पर लगाए गए प्रतिबंध की आलोचना की है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि Edit Feature का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए कंपनी बदलाव कर रही है।

Durov ने कहा कि Telegram "edited" लेबल को और ज्यादा स्पष्ट बनाने पर काम कर रहा है ताकि बैकडेटिंग स्कैम को रोका जा सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में भारत में एग्जाम मटेरियल और उससे जुड़े स्कैम फैलाने वाले सैकड़ों चैनलों को हटाया गया है।

क्या सिर्फ इसी फीचर की वजह से हुआ बैन?

NTA का कहना है कि कार्रवाई का मकसद NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर लीक संदेशों और स्कैम को रोकना है। वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि किसी फीचर के गलत इस्तेमाल की वजह से पूरे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाना कितना सही है।

फिलहाल Telegram पर अस्थायी रोक लागू है, लेकिन इस पूरे विवाद ने मैसेज एडिटिंग जैसे फीचर्स की सुरक्षा और उनके संभावित दुरुपयोग को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »