Vodafone Idea ग्राहक हैं और अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग करना चाहते हैं तो आपके लिए वोडाफोन आइडिया का 99 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है।
Photo Credit: Pexels/cottonbro studio
Vodafone Idea तेजी से 5G के विस्तार पर काम कर रहा है।
अगर आप Vodafone Idea ग्राहक हैं और अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग करना चाहते हैं तो आपके लिए वोडाफोन आइडिया का 99 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है। Vi का यह एक डाटा ऐड ऑन पैक है, जिसके इस्तेमाल के लिए आपके फोन में पहले कोई प्लान एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि इस प्लान में कोई सर्विस वैधता नहीं आती है। यहां हम आपको वोडाफोन आइडिया के 99 रुपये वाले प्लान और उसके फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह एक ऐड ऑन डाटा पैक है जो कि 2 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, इस प्लान में कोई सर्विस वैधता नहीं होता है, जिसका अर्थ है कि इस प्लान का उपयोग करने के लिए आपके डिवाइस में पहले से टेलीकॉम प्लान एक्टिव होना चाहिए। इस प्लान के साथ कोई आउटगोइंग एसएमएस या कॉलिंग नहीं मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में 20GB प्रतिदिन के हिसाब से डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है और इस सीमा के खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।
समान कीमत में एयरटेल भी इस प्रकार का प्लान प्रदान करता है।
Airtel का 99 रुपये वाला प्लान
Airtel के 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह प्लान 2 दिन तक चलता है, हालांकि, इस प्लान की अपनी कोई वैधता नहीं होती है, इसलिए इसके रिचार्ज से पहले आपके फोन में कोई वैधता प्लान होना जरूरी है। यह डेली 20GB हाई स्पीड डाटा के बाद इंटरनेट की स्पीड को 64Kbps तक स्लो कर देता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत