LYNE ने भारतीय बाजार में अपना नया पावर बैंक LYNE Startup 87 Power Bank पेश कर दिया है।
Photo Credit: LYNE
LYNE Startup 87 Power Bank फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है।
LYNE ने भारतीय बाजार में अपना नया पावर बैंक LYNE Startup 87 Power Bank पेश कर दिया है। इस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 14 वॉट मैग्नेटिक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस पावर बैंक में डिजिटल LED बैटरी इंडिकेटर डिस्प्ले है। यहां हम आपको LYNE Startup 87 Power Bank के फीचर्स, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो LYNE Startup 87 पावर बैंक (PowerBox 29 Pro) की कीमत 1,649 रुपये है। यह पावर बैंक बिक्री के लिए देश भर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
LYNE Startup 87 Power Bank में 10,000mAh की बैटरी कैपेसिटी मिलती है। यह पावर बैंक 33 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करता है, वहीं वायरलेस चार्जिंग में 15W मैग्नेटिक फास्ट चार्जिंग मिलती है। मैग्नेटिक सिस्टम की बात करें तो मजबूत मैग्नेटिक अलाइनमेंट है। इसमें तीन आउटपुट पोर्ट + वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। इस पावर बैंक में डिजिटल LED बैटरी इंडिकेटर डिस्प्ले है। कॉम्पैक्ट और लाइट डिजाइन वाला यह पावर बैंक प्रीमियम और आकर्षक लुक प्रदान करता है। यह पावर बैंक ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। कंपनी ने अपनी स्टार्टअप सीरीज पोर्टफोलियो के तहत इस पावर बैंक को काम, ट्रैवल और डेली के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत