iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें

Apple इस साल के आखिर में अपनी iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra भी लॉन्च करने वाला है।

iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें

Photo Credit: X/@MajinBuofficia

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • iPhone 18 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • iPhone 18 Pro Max में 5,200mAh की बैटरी मिलने की अफवाह है।
विज्ञापन

Apple इस साल के आखिर में अपनी iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra भी लॉन्च करने वाला है। कंपनी द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक और अफवाहों से काफी कुछ पता चला है। अब हाल ही में एक लीक में iPhone 18 Pro सीरीज और कथित iPhone Ultra के डिजाइन का खुलासा हुआ है। आगामी आईफोन iOS 27 के साथ आएंगे और एडवांस Siri AI अनुभव प्रदान करेंगे। यहां हम आपको आगामी iPhone के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 18 Pro, Ultra Design 

टिपस्टर माजिन ने के एक्स पोस्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra का डिजाइन सामने आया है। पोस्ट में लाइट ब्लू कलर में iPhone 18 Pro और डार्क चेरी रेड कलर में iPhone 18 Pro Max नजर आ रहा है। फोटो में Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन यानी कि iPhone Ultra का व्हाइट वेरिएंट भी नजर आया है।

अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन लीक से खुलासा हुआ है कि आगामी आईफोन जल्द ही दस्तक दे सकते हैं। इनसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एप्पल के आगामी आईफोन कैसे नजर आ सकते हैं। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max काफी हद तक मौजूदा iPhone 17 Pro जैसे लग रहे हैं। वहीं iPhone Ultra मार्केट में मौजूद दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन से अलग दिखता है। वहीं फोटो के रियर हिस्से में पिल शेप हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप हो सकता है।

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max Specifications (Expected)

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। iPhone 18 Pro सीरीज में A20 चिपसेट होगा। वहीं इनमें 12GB RAM और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। iPhone 18 Pro में 4,288mAh की बैटरी होगी, जबकि iPhone 18 Pro Max में 5,200mAh की बैटरी मिलने की अफवाह है। कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »