• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!

AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!

सर्वे में शामिल चार में से तीन लोगों का कहना है कि 10 साल पहले के मुकाबले अब इंटरनेट 'कम मानवीय' लगता है।

AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!

Photo Credit: Magnific

60% ग्राहकों को नहीं पसंद आ रहे ब्रांड्स के AI मैसेज

ख़ास बातें
  • नई रिपोर्ट कहती है कि ग्राहकों का भरोसा जीतना अब आसान नहीं रह गया है
  • जो ब्रांड अपने मैसेज में AI का इस्तेमाल करते हैं, वे उन्हें पसंद नहीं आते
  • बिना साफ़ जानकारी वाले AI-जनरेटेड जवाबों पर भरोसा करना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। यह हर क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहा है जिसमें अब विज्ञापन भी शामिल हो चुके हैं। ग्राहक को विज्ञापन देखते हैं उनमें भी AI इस्तेमाल हो रहा है। यहां तक कि सर्च इंजन जो रिजल्ट दिखाता है उसमें भी कंपनियां अब कोशिशों में लगी हैं कि AI के जवाबों में ब्रांड का लिंक डाला जा सके। इसी के चलते अब ग्राहक AI के जवाबों में अब ज्यादा भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। नई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है कि ग्राहकों का रुझान AI जवाबों में कम हो रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से AI और ग्राहकों के बीच के इन नए ट्रेंड के बारे में। 

WordPress VIP की ओर से जारी नई रिपोर्ट  (via) कहती है कि ग्राहकों का भरोसा जीतना अब आसान नहीं रह गया है। AI में किसी ब्रांड का लिंक डालना बहुत आसान है लेकिन ग्राहक उस पर भरोसा करे, यह जरूरी नहीं। WordPress VIP, Automattic की एक कंपनी है जो WordPress पब्लिशिंग प्लेटफ़ॉर्म का एंटरप्राइज़ वर्जन देती है। जैसे-जैसे ब्रांड AI सर्च रिज़ल्ट में अपने लिंक दिखाने की होड़ में लगे हैं, ग्राहक इस बात को लेकर ज़्यादा शक करने लगे हैं कि क्या वे सच में उन जवाबों पर भरोसा कर सकते हैं जो उन्हें मिल रहे हैं?

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 60% ग्राहकों का कहना है कि जो ब्रांड अपने मैसेज में AI का इस्तेमाल करते हैं, वे उन्हें पसंद नहीं आते। साथ ही, 86% ग्राहक AI पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते और असली सोर्स के बारे में जानना चाहते हैं। रिपोर्ट बताती है कि 42% ग्राहकों ने कहा कि बिना साफ़ जानकारी वाले AI-जनरेटेड जवाबों पर भरोसा करना बहुत मुश्किल है। यह वैसा ही है जैसे एयरलाइन की फीस, उलझाने वाली प्राइवेसी पॉलिसी और इंश्योरेंस या मेडिकल पॉलिसी पर भरोसा करना हो। 

सर्वे में शामिल चार में से तीन लोगों का कहना है कि 10 साल पहले के मुकाबले अब इंटरनेट 'कम मानवीय' लगता है। जैसे-जैसे कंपनियाँ AI सर्च इंजन पर अपने ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने के लिए ज़्यादा निवेश कर रही हैं, वैसे-वैसे ग्राहक पारदर्शिता और क्रेडिट को ज़्यादा अहमियत दे रहे हैं। रिपोर्ट अप्रैल में 2000 लोगों पर किए गए एक सर्वे पर आधारित है। जिसमें 800 एंटरप्राइज़ फ़ैसले लेने वाले अधिकारी और CMO, तथा 1,200 अमेरिकी वयस्क शामिल थे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »