• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर

AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर

Dreame Technology ने भारत में Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल्स AI नेविगेशन और स्मार्ट क्लीनिंग फीचर्स के साथ आते हैं।

AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर

Photo Credit: Dreame Technology

ख़ास बातें
  • Dreame L50s Pro Ultra में 30,000Pa तक की सक्शन पावर मिलती है
  • दोनों मॉडल्स AI नेविगेशन और ऑटोमैटिक मॉप क्लीनिंग फीचर्स से लैस हैं
  • कीमत 64,999 रुपये से शुरू होती है और बिक्री 16 जून से शुरू हो चुकी है
विज्ञापन

Dreame Technology ने भारत में अपने दो नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE को भारतीय बाजार में उतारा है। दोनों डिवाइसेज AI आधारित नेविगेशन, स्मार्ट मैपिंग, ऐप कंट्रोल, वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और ऑटोमैटिक कार्पेट क्लीनिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि नए मॉडल्स को स्मार्ट होम इकोसिस्टम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

Dreame L50s Pro Ultra इस सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें 30,000Pa तक की सक्शन पावर मिलती है, जो कंपनी की Vormax टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह डस्ट, पालतू जानवरों के बाल और छोटे कणों को साफ करने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस में EasyLeap टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 40mm तक की बाधाओं को पार कर सकती है।

इसके अलावा ThermoHub सिस्टम 100 डिग्री सेल्सियस तक गर्म पानी से मॉप को साफ करता है। रोबोट में AI आधारित ऑब्स्टेकल डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है, जो 220 से ज्यादा तरह की वस्तुओं को पहचान सकता है। यह कार्पेट को पहचानकर अपने आप सक्शन बढ़ा सकता है और मॉप को ऊपर उठा सकता है ताकि कार्पेट गीला न हो।

वहीं Dreame L50 Ultra CE में कंपनी का छठी पीढ़ी का TurboForce मोटर दिया गया है, जो 25,000Pa तक की सक्शन पावर प्रदान करता है। इसमें भी ऑटोमैटिक डस्ट कलेक्शन, वॉटर रिफिल, हॉट एयर ड्राइंग और 80 डिग्री सेल्सियस हॉट-वॉटर मॉप वॉशिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। डिवाइस में Dual Flex Arm सिस्टम और MopExtend RoboSwing फीचर दिया गया है, जो कोनों और किनारों की सफाई में मदद करता है। इसके अलावा यह कार्पेट को पहचानकर सक्शन बढ़ा सकता है और मॉप को 10.5mm तक ऊपर उठा सकता है।

Dreame L50s Pro Ultra की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। वहीं Dreame L50 Ultra CE को 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर 16 जून से Amazon, Dreame India की वेबसाइट, Croma और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी दोनों मॉडल्स के साथ 1 साल की वारंटी दे रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »