• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?

एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?

Google ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड 17 जारी कर दिया है।

एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?

Photo Credit: Google

Android 17

ख़ास बातें
  • Android 17 में बबल्स के जरिए ऐप को छोटे फ्लोटिंग विंडो में बदल सकते हैं।
  • Android 17 में नए सिक्योरिटी और सेफ्टी फीचर भी शामिल किए गए हैं।
  • Android 17 में फोल्डेबल गेमिंग मोड आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है।
विज्ञापन

Google ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड 17 जारी कर दिया है। शुरुआत में यह Pixel स्मार्टफोन के लिए रोल आउट हो रहा है और जल्द ही अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए अपडेट मिलेगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और सिक्योरिटी बेहतर बनाने के लिए कई फीचर्स शामिल हुए हैं। कुछ खास एडवांस्ड डिवाइस को इस साल में Gemini Intelligence मिलेगा। एंड्रॉयड 17 का सोर्स कोड अब आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) पर उपलब्ध है। आइए Android 17 अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बबल्स से मल्टीटास्किंग

बबल्स के जरिए यूजर्स किसी भी ऐप को एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में बदल सकते हैं, जिससे उनका काम चलता रहे। किसी भी ऐप आइकन को लॉन्ग प्रेस करके उसे एक बबल में बदला जा सकता है जो कि दूसरे ऐप्स के ऊपर तैरता रहता है। बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस पर बबल्स यूजर्स की स्क्रीन के नीचे एक खास बबल बार में रहते हैं, जिससे यूजर्स एक टैप से ऐप्स के बीच स्विच कर सकते हैं और तेजी से मल्टीटास्किंग के लिए साइज बदल सकते हैं। ट्रैवल, एंटरटेनमेंट और वर्क के लिए बबल्स यूजर्स को आसानी से नोट्स या मैप्स देखने, ट्यूटोरियल देखने और यहां तक कि स्पोर्ट्स अपडेट्स चेक करने की सुविधा देते हैं। 

स्क्रीन रिएक्शन्स से खुद को व्यक्त करें

एक नए टूलबार और बेहतर फ्लो के साथ स्क्रीन रिकॉर्डिंग और एनोटेशन को अपडेट किया है। यूजर्स स्क्रीन रिएक्शन्स के साथ अपनी राय भी तेजी से शेयर कर सकते हैं। बस कुछ ही टैप में यूजर्स अपने डिवाइस के सेल्फी कैमरे का उपयोग करके खुद को रिकॉर्ड कर सकते हैं और साथ ही अपनी फोन स्क्रीन को भी कैप्चर कर सकते हैं। बिना ग्रीन स्क्रीन या ऐप्स के बीच स्विच किए वेबसाइट्स, ऐप्स और ट्रेंडिंग वीडियो पर अपने विचार और रिएक्शन्स जोड़ सकते हैं।

फोल्डेबल गेमिंग के साथ बेहतर गेमप्ले

Android 17 में फोल्डेबल गेमिंग मोड है जो आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है। यह मोड गेम खेलते समय यूजर्स के फोन की स्क्रीन का पूरा इस्तेमाल करता है। फोल्डेबल डिवाइस में अब एक ऑप्टिमाइज्ड 50/50 लेआउट मिलता है, जिसमें ऊपर गेम का व्यू और नीचे एक डायनामिक गेमपैड होता है, जिससे व्यू और बटन दबाने के लिए ज्यादा स्पेस मिले। फोल्डेबल गेमिंग मोड Android 17 में शामिल है और आने वाले महीनों में उपलब्ध होगा। 

सिक्योरिटी और सेफ्टी अपडेट

Android 17 में नए सिक्योरिटी और सेफ्टी फीचर भी शामिल किए गए हैं। अब यूजर्स किसी ऐप को अपनी सटीक लोकेशन का टेंप्रेरी एक्सेस दे सकते हैं और ज्यादा कंट्रोल के लिए अपनी पूरी एड्रेस बुक की जगह सिर्फ कुछ खास कॉन्टैक्ट्स शेयर कर सकते हैं। वहीं फाइंड हब में बेहतर मार्क एस लॉस्ट फीचर के जरिए खोए हुए फोन को अपने बायोमेट्रिक्स से लॉक कर सकते हैं। ऐसे में चोर के पास यूजर्स का पासकोड भी होगा तो भी वह आपके फोन की जानकारी एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Android 17, Google Pixel Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »