हाल ही में UPI के जरिए की जाने वाली पेमेंट्स के लिए ट्रांजैक्शन वैल्यू की लिमिट को बढ़ाया गया था। यह लिमिट सरकारी, ई-मार्केटप्लेस, इंश्योरेंस, ट्रैवल एंड टूरिज्म सहित सभी कैटेगरी के लिए बढ़ाई गई है
डिवाइस के जरिए होने वाले फेस और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन से ट्रांजैक्शंस पहले से आसान हो जाएंगी
देश में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल तरीके से पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ा है। इसमें यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस का बड़ा योगदान है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजैक्शंस के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की है।
NPCI ने बताया है कि इससे यूजर्स को UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस को फेस या फिंगरप्रिंट के जरिए ऑथेंटिकेट करने की अनुमति मिलेगी और उन्हें छह डिजिट के PIN का इस्तेमाल नहीं करना होगा। हालांकि, UPI के जरिए पेमेंट्स को ऑथेंटिकेट करने के लिए PIN के इस्तेमाल के मौजूदा तरीके की भी अनुमति होगी। इस नए फीचर को Global Fintech Fest में लॉन्च किया है। NPCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि डिवाइस के जरिए होने वाले फेस और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन से ट्रांजैक्शंस पहले से आसान हो जाएंगी।
हाल ही में UPI के जरिए की जाने वाली पेमेंट्स के लिए ट्रांजैक्शन वैल्यू की लिमिट को बढ़ाया गया था। यह लिमिट सरकारी, ई-मार्केटप्लेस, इंश्योरेंस, ट्रैवल एंड टूरिज्म सहित सभी कैटेगरी के लिए बढ़ाई गई है। यह डिजिटल एकाउंट खोलने और इसके लिए शुरुआती फंडिंग पर भी लागू होगी। NPCI ने बताया था कि बढ़ी हुई लिमिट के साथ यूजर्स को प्रति ट्रांजैक्शन पांच लाख रुपये तक और कैपिटल मार्केट में इनवेस्टमेंट, इंश्योरेंस प्रीमियम, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पेमेंट्स और ट्रैवल से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के लिए 10 लाख रुपये तक की लिमिट मिलेगी। क्रेडिट कार्ड की पेमेंट्स के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये और प्रति दिन ट्रांजैक्शन लिमिट को छह लाख रुपये तक किया गया है।
इसके अलावा ज्वैलरी खरीदने के लिए कस्टमर्स सिंगल ट्रांजैक्शन में दो लाख रुपये तक और एक दिन में छह लाख रुपये तक की ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही एक बार में पांच लाख रुपये तक की बिजनेस और मर्चेंट ट्रांजैक्शंस की जा सकेंगी। NPCI के भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिए फॉरेन एक्सचेंज के लिए रिटेल में प्रति दिन और प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक किया गया है। देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत तक पहुंच गई है। दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है। इस उपलब्धि में UPI की बड़ी हिस्सेदारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू