WhatsApp में नया फीचर! अब ग्रुप चैट की बड़ी परेशानी खत्म

वॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए ग्रुप चैट में contact info page फीचर रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है।

WhatsApp में नया फीचर! अब ग्रुप चैट की बड़ी परेशानी खत्म

WhatsApp में ग्रुप चैटिंग के दौरान अब मैसेज या मीडिया शेयर करने वाले शख्स की पहचान अब आसानी से की जा सकेगी।

ख़ास बातें
  • ग्रुप चैट में contact info page फीचर रोलआउट करने की तैयारी।
  • ग्रुप चैट में ही कॉन्टेक्ट का आइकन, और उसकी मुख्य जानकारी दिखाई दे सकेगी।
  • यह नया फीचर और भी कई सहूलियत लेकर आता है।
विज्ञापन

WhatsApp में जल्द ही यूजर्स को एक नया फीचर मिलने जा रहा है जो ग्रुप चैट की एक बड़ी समस्या से निजात दिला देगा। वॉट्सऐप एक ऐसा मैसेंजर है जिसमें ग्रुप चैट एक पॉपुलर फीचर है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ग्रुप चैटिंग के लिए बड़ी-बड़ी संस्थाएं भी करती हैं। इसके अलावा बहुत सारे निजी ग्रुप भी होते हैं जिनमें सैकड़ों की संख्या में भागीदार जुड़े रहते हैं। लेकिन कई बार ग्रुप में चैट करते समय अन्य यूजर्स को यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि मैसेज करने वाला, या मीडिया शेयर करने वाला शख्स कौन है, और उसकी क्या पहचान है। अब यह दिक्कत खत्म होने वाली है। कंपनी ने नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

WhatsApp में ग्रुप चैटिंग के दौरान अब मैसेज या मीडिया शेयर करने वाले शख्स की पहचान अब आसानी से की जा सकेगी। कंपनी ने नया प्रोफाइल आइकन फीचर अब ग्रुप में भी रोलआउट करने की तैयारी कर ली है जो इस मुश्किल को खत्म कर देगा। WABetaInfo के अनुसार, वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए ग्रुप चैट में contact info page फीचर रोलआउट कर रहा है। यानी अब आपको ग्रुप चैट में ही कॉन्टेक्ट का आइकन, और उसकी मुख्य जानकारी दिखाई दे सकेगी। इससे यूजर के बारे में तुरंत पता किया जा सकेगा यह प्रोफाइल किसकी है, और उसके डिटेल्स क्या हैं। 

वॉट्सऐप का यह नया फीचर और भी कई सहूलियत लेकर आता है। कॉन्टेक्ट आइकन पर टैप करते ही आपके सामने एक बॉटम शीट खुलेगी जिसके माध्यम से आप ग्रुप के बाहर जाए बिना ही उस मेंबर से चैट, वॉइस कॉल या वीडियो कॉल शुरू कर सकेंगे। नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब बड़े ग्रुप में एक जैसे नाम वाले यूजर्स को पहचान पाना आसान होगा। क्योंकि सभी के नाम के साथ एक प्रोफाइल आइकन दिखाई देगा जो सभी मेंबर्स के लिए यूनीक होगा। 

यानी ग्रुप मेंबर ने भले ही कोई प्रोफाइल फोटो न लगाई हो, लेकिन उसकी प्रोफाइल पर उसका एक यूनीक आइकन बाय-डिफॉल्ट ही नजर आएगा। इससे उसे पहचान पाना, और दो समान नाम वाले यूजर्स में अंतर कर पाना बहुत आसान हो जाएगा। नया अपडेट Android 2.23.12.7 के बीटा वर्जन यूजर्स के लिए देखा गया है। फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है। जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होने की संभावना है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »