• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन मार्केट में होगा Motorola का नया Signature! फोन में मिलेगी 16GB रैम, धांसू परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन मार्केट में होगा Motorola का नया Signature! फोन में मिलेगी 16GB रैम, धांसू परफॉर्मेंस

Motorola Signature कंपनी की ओर से नया फ्लैगशिप फोन होगा जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

स्मार्टफोन मार्केट में होगा Motorola का नया Signature! फोन में मिलेगी 16GB रैम, धांसू परफॉर्मेंस

Photo Credit: Motorola

Motorola Signature कंपनी की ओर से नया फ्लैगशिप फोन होगा (सांकेतिक फोटो))

ख़ास बातें
  • Signature के साथ कंपनी मार्केट में कुछ यूनीक पेश करने की तैयारी में है।
  • ब्रांड ने साफ किया है नया मॉडल नए इनोवेशन की पहचान बनेगा।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है।
विज्ञापन

Motorola स्मार्टफोन मार्केट में फिर से हलचल पैदा करने जा रही है। कंपनी अपनी नई Signature सीरीज को टीज कर रही है। कहा जा रहा है कि Motorola Signature इस सीरीज का पहला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है जिसके लिए Flipkart पर एक टीजर भी जारी कर दिया गया है। साथ ही फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट हो चुका है। आइए जानते हैं कंपनी के इस नए फोन के बारे में। 

Motorola Signature कंपनी की ओर से नया फ्लैगशिप फोन होगा जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है। Flipkart पर कंपनी इसे टीज कर चुकी है। जल्द ही इसके डिजाइन से भी पर्दा उठने वाला है। Signature के साथ कंपनी मार्केट में कुछ यूनीक पेश करने की तैयारी में है। Motorola Signature के रेंडर्स भी हाल ही में एक लीक में सामने आए थे। टीजर पेज पर ब्रांड ने साफ किया है नया मॉडल नए इनोवेशन की पहचान बनेगा। 

गीकबेंच पर भी Motorola Signature को देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। यह 8 कोर वाले ARM प्रोसेसर से लैस होकर आने वाला है। फोन में 16GB रैम बताई गई है। अन्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। अधिकारिक रूप से लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन फोन जनवरी में ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। बहुत संभावना है कि कंपनी इसे CES 2026 में ही पेश कर देगी। 

Motorola Signature में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। अफवाहों की मानें तो इसका डिजाइन Motorola Edge 70 के जैसा हो सकता है। फोन में रियर में तीन कैमरा देखने को मिल सकते हैं। कयास है कि इसमें तीनों सेंसर हाई क्वालिटी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिहाज से फिट किए जाए सकते हैं जिसके लिए फोन में थोड़ा बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। फोन में रियर में 50MP के तीन सेंसर आने की संभावना है। जल्द ही मोटोरोला इस फोन को लेकर अन्य डिटेल्स का खुलासा कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »